दुर्ग से रायपुर जाने वालों के लिए जरुरी खबर: कुम्हारी खारुन ब्रिज रहेगा बंद… ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया ऑप्शनल रूट

दुर्ग। दुर्ग से रायपुर जाने वालो के लिए अहम खबर है। आने वाले दिनों में दुर्ग से रायपुर की ओर आने वाली कुम्हारी के आगे खारून नदी ब्रिज कुछ दिनों के लिए बंद रहने वाला है। ब्रिज का मरम्मत कार्य दिनांक 19.05.2025 से लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग) द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। ब्रिज मरम्मत कार्य निम्न समय सारणी अनुसार किया जायेगा।

  • ब्रिज मरम्मत कार्य जिसमें दिनांक 19.05.2025 से 30.05.2025 तक ब्रिज के नीचे के बेरिंग को चेंज करने का कार्य किया जायेगा। जिसके लिए प्रति रात्रि 02 घण्टे (रात्रि 02 बजे से 04 बजे तक ) दुर्ग से रायपुर आने वाला ब्रिज पूर्णतः बंद रहा करेगा।
  • दिनांक 01.06.2025 से 20.06.2025 तक 24 घण्टे ब्रिज के ऊपर एक्सपान्सन ज्वाइंट चेंज (डामर उखाड़ कर) बी.सी. वर्क एवं रेलिंग बदलने का कार्य किया जायेगा। उक्त कार्य के लिए दिनांक 01 जून से 20 जून तक दुर्ग से रायपुर आने वाला ट्रेफिक बाधित रहेगा।
  • यातायात के वैकल्पिक संचालन के लिए बमरम्मत कार्य वाले ब्रिज को डिवाइडर लगाकर दो भागो/लेन में बांटा जायेगा।एक लेन में मरम्मत कार्य चलेगा और डिवाइडर के दूसरी ओर सिंगल लेन में ट्रैफिक चलता रहेगा।
  • उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहले से ही यातायात का अत्यधिक दबाव है, जो कि मरम्मत कार्य के दौरान मार्ग की चौड़ाई सिंगल लेन होने के कारण ब्रिज से लेकर कुम्हारी तक जाम की स्थिति निर्मित हो सकती है, अता: उक्त ब्रिज मरम्मत के दौरान दुर्ग से रायपुर जाने वाले यात्री/आगंतुक वैकल्पिक मार्ग के तौर पर
    निम्नानुसार मार्ग का उपयोग कर सकते है :-
  1. भिलाई सेक्टर एरिया से उतई-सेलूद-दौर-घुघुवा-औरी-मोतीपुर-अमलेश्वर रायपुर
  2. पुरानी भिलाई चौक (सिरसा गेट)-ग्राम सिरसा-औरी-मोतीपुर-अमलेश्वर-रायपुर
  3. रायल खालसा-ग्राम उरला-परसदा-अमलेश्वर-रायपुर

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...