CG में देह व्यापर का खुलासा: दो होटलों में पुलिस की रेड… मौके से 11 युवतियों और 4 पुरुषों को किया गया गिरफ्तार… इन प्रदेशों से बुलाई जाती थी लड़कियां

Prostitution racket exposed in CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। रायपुर के दो होटलों में पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई कर मौके से देह व्यापार में लिप्त 11 लड़कियों समेत 4 पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आई लड़कियां पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। पुलिस ने होटल की दो महिला रिसेप्शनिस्ट और होटल मालिकों को भी आरोपी बनाया है। इन सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

रायपुर के गंज थाना क्षेत्र के दो होटलों में पुलिस ने दबिश दी है। यहां पिछले कुछ समय से अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी पुलिस को मिल रही थी। पुलिस ने इसकी पुष्टि के लिए यहां मुखबिर लगाए थे। अवैधानिक गतिविधियों की पुष्टि होने एवं अन्य राज्यों से कालगर्ल बुलाकर देह व्यापार की पुख्ता सूचना के बाद एसएसपी डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह ने सीएसपी केसरीनंदन नायक के नेतृत्व में टीम गठित कर दोनों होटलों में छापा मारने के निर्देश दिए।

पुलिस टीमों ने नहरपुरा इलाके में स्थित आदित्य गेस्ट हाउस और फाफाडीह स्थित गगन ग्रांड होटल में कल शाम दबिश दी। यहां दबिश देकर कमरों को खुलवाया गया और चार ग्राहकों को पकड़ा गया। इसके अलावा 11 युवतियों को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इन्होंने अन्य राज्यों से आकर देह व्यापार में संलिप्त होना स्वीकार किया। गिरफ्तार युवतियां छत्तीसगढ़ के अलावा पश्चिम बंगाल उड़ीसा की निवासी है।

पुलिस ने कल रात भर चली जांच और पूछताछ के आधार पर सेक्स रैकेट के संचालन में शामिल होटल की दो महिला रिसेप्शनिस्ट को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा होटल मालिकों को भी आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ गंज थाना में पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मुलाहिजा के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर : पेड़ के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही बारिश के...