महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान: अब लड़कों के लिए लाई लाडला भाई योजना… 12वीं पास को हर महीने मिलेंगे 6000… डिप्लोमा-ग्रेजुएट्स को इतने पैसे

डेस्क। लाडली बहन योजना की तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार ने लाडला भाई योजना का ऐलान किया है. इस योजना के तहत 12वीं पास विद्यार्थियों को 6000 रुपये, डिप्लोमा धारकों को 8000 रुपये और ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों को हर महीने 10,000 रुपये दिए जाएंगे. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस योजना की घोषणा की है. शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने हाल ही में युवा बेरोजगारी का मुद्दा उठाया था जिसके बाद सरकार ने ‘लाडला भाई योजना’ की घोषणा की है.

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि सरकार की नजर लड़का-लड़की में फर्क नहीं है, यह योजना बेरोजगारी का समाधान लाएगी. लाडला भाई योजना में युवाओं को फैक्ट्रियों में अप्रेंटिसशिप मिलेगी और सरकार की तरफ से उन्हें वजीफा दिया जाएगा.

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने 27 जून को अपने बजट में ‘लाडली बहन’ योजना यानी ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना’ की घोषणा की थी. बजट में महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की घोषणा की गई है. ये भत्ता 21 से 60 वर्ष तक की महिलाओं को दिया जाएगा. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री अजीत पवार ने विधानसभा में राज्य का 2024-25 का बजट पेश करते हुए जानकारी दी थी कि लाडली बहन योजना को जुलाई महीने से लागू कर दिया जाएगा. माना जा रहा है कि लाडला भाई योजना भी इसी महीने से लागू हो सकती है.

इस घोषणा के बाद शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बेरोजगार युवाओं का मुद्दा उठाया था. उद्धव ठाकरे ने कहा था, ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना आपको मिल गई लेकिन आप हमारे लड़कों के बारे में भी सोचिए. राज्य में आज कई युवा बेरोजगार हैं, राज्य के विकास और रोजगार के लिए कोई योजनाएं नहीं हैं. बजट केवल आगामी चुनावों के लिए है, ‘अच्छे दिन’ कहां हैं, यह सब जुमला है.’

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...