दुर्ग के वार्ड-1 में 21 लाख से होगा विकास कार्य: CC रोड, नाली और पुलिया निर्माण से रहवासियों को मिलेगी सहूलियत… MLA गजेंद्र और मरॉय धीरज ने किया भूमिपूजन

दुर्ग। दुर्ग निगम के वार्ड नंबर 1 डबरापारा में 21 लाख रूपए से विकास कार्य होंगे। जिसमें सीमेंटीकरण, सड़क, नाली और पुलिया का निर्माण शामिल है। बुधवार को विधायक गजेंद्र यादव और महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा भूमिपूजन किया गया। इस दौरान सभापति राजेंश यादव, पार्षद मनीष साहू, बिजयेन्द्र भारद्वाज, कमल देवांगन, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, सहायक अभियंता गिरीश दीवान, उपअभियंता विनोद मांझी, करण यादव के अलावा अधिक संख्या में नागरिकों के बीच विधि विधान से भूमिपूजन किया गया।

आपको बता दे कि बुधवार को वार्ड क्र. 01 में सी.सी. रोड निर्माण कार्य एवं पंचशील नगर, डबरापरा नाली, पुलिया निर्माण कार्य विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमेंट सड़क निर्माण का कार्य समय अवधि में पूर्ण किया जाए, ताकि वार्ड के नागरिकों को आवगमन में अच्छी सुविधा मिल सके। उन्होंने ने कहा कि राज्य शासन से विकास कार्य के लिए स्वीकृति मिलने के बाद लगातार भूमिपूजन किया जा रहे है एवं छुटे हुए वार्डो में भी विकास कार्य किये जायेंगे।

उन्होंने ये भी कहा कि विकास कार्यो की रफ्तार रुकेगी नही। कार्यक्रम में अधिक संख्या में नागरिकगण भी मौजूद रहें।वार्ड क्रमांक 1 नया पारा रोड पंचशील नगर सीसी रोड निर्माण एवं डबरा पारा नाली पुलिया बस्ती पहुंच मार्ग तक 21 लाख की लागत से बनने वाली सीसी सड़क व नाली/पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि पक्की सड़क व पुलिया बनने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।भूमिपूजन होने से क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह रहा। वार्ड पार्षद मनीष साहू समेत क्षेत्र के नागरिको ने विधायक गजेंद्र यादव एवं धीरज बाकलीवाल का आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...