CG – भाजपा प्रत्याशी के गाड़ी से मिले लाखों रुपए: पुलिस कार्रवाई के दौरान कार में मौजूद थे BJP प्रत्याशी… पैसे बांटने का शक… नहीं दिखा पाए कोई दस्तावेज

भाजपा प्रत्याशी के गाड़ी से मिले लाखों रुपए

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर आ रही है। जिले के पाली तानाखार विधानसभा से बीेजेपी प्रत्याशी रामदयाल उईके की कार से पुलिस ने साढ़े 11 लाख रूपये बरामद कर जब्त किया है। पुलिस ने जब ये कार्रवाई की तब कार में खुद बीजेपी कैंडिडेट मौजूद थे। बताया जा रहा है कि पसान क्षेत्र में मतदाताओं को पैसा बांटने के लिए बीजेपी कैंडिडेट पहुंचे हुए थे, तभी दूसरे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनकी कार को घेरकर पुलिस को बुला लिया। कार की जांच में पैसा बरामद होने के बाद अब पुलिस आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। रुपयों को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक मामला बुधवार रात का पाली-तानाखार के मुखवा पंचायत गांव का बताया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके देर रात करीब 1 बजे 4 गाड़ियों में अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंचे थे। इसकी जानकारी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम मरकाम को मिली तो उन्होंने पैसे बांटे जाने की आशंका हुई।

शिवराम मरकाम का कहना है कि उन्होंने मौके पर जाकर देखा कि वहां चार गाड़ियों में 15 से 20 लोग मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना अपने साथी कार्यकर्ताओं को दी। लेकिन उनके यहां पहुंचने से पहले लोग भागने लगे। इसके बाद गोंगपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम झुनकीडीह में इनकी गाड़ियों को रोड ब्लॉक कर रोका और पुलिस को इसकी सूचना दे दी।

सूचना पर पसान पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध गाड़ी की तलाशी ली। बताया जा रहा है कि गाड़ी में बीजेपी प्रत्याशी रामदयाल उइके भी बैठे हुए थे। तलाशी लेने पर उसमें से 5-5 लाख के दो बंडल, ड्राइवर की जेब से 50 हजार का बंडल और रामदयाल उइके के बेटे के पास से 1 लाख रुपए मिले हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि पैसे जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...