भिलाई में महिला से लाखों की ठगी : पूजा-पाठ और ग्रह शांति के नाम पर पंडित ने लगाया चूना, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। पूजा पाठ और ग्रह शांति के नाम पर महिला से पंडित ने 36 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। प्रार्थी महिला ने शातिर ठग पंडित के खिलाफ सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता की शिकायत के बाद दुर्ग पुलिस ने रोहतक से आरोपी कुलदीप महाराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल पूरी घटना सुपेला के जुनवानी की है। जहां पल्लवी जायसवाल नेहरू नगर के कालीबाड़ी में रोजाना पूजा पाठ दर्शन के लिए जाती थी। तब काली बाड़ी के पंडित को पल्लवी जयसवाल ने अपनी आर्थिक और शारीरिक समस्याएं बताई। समस्या सुनने के बाद पंडित ने कहा कि उनके परिचय में एक बड़े विद्वान पंडित है, जिनका नाम कुलदीप महाराज है जो रोहतक के रहने वाले हैं। उनसे मिलने के बाद उनकी सारी समस्याएं दूर हो जाएगी।

इसके बाद जनवरी 2023 के महीने में पल्लवी जायसवाल की कुलदीप महाराज से मुलाकात हुई और कुलदीप महाराज ने पल्लवी जायसवाल को बताया कि उनकी जो भी समस्याएं हैं सभी समस्याओं का निराकरण विशेष पूजा पाठ और ग्रह शांति से हो जाएगा। इसके बाद पूजा पाठ में जो खर्च होगा वह दक्षिणा उन्हें देनी होगी।

पीड़िता ने 18 जनवरी 2023 से लेकर 8 अप्रैल 2025 तक कुलदीप महाराज के अकाउंट के अलावा नगद और अन्य माध्यम से लगभग 36 लाख 66 हजार रुपये दिए थे। जब पल्लवी जायसवाल की समस्या समाप्त नहीं हुई तो उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ और उसने लिखित में सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने विवेचना शुरू की। सबूतों के आधार पर ठगी का मामला सही निकला। पुलिस कुलदीप महाराज को गिरफ्तार कर दुर्ग ले आई और न्यायिक रिमांड पर उसे जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CM साय ‘फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग’ कैंपेन में हुए...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री...

मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की मौत: कौन थी कमल...

Death of famous social media influencer चंडीगढ़: तारीख- 11 जून 2025, रात का वक्त और जगह- पंजाब के बठिंडा में आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग।...

रविवार को भिलाई और रिसाली को नहीं आएगा पीने...

भिलाई। 15 जून यानि रविवार को वर्षाऋतु के पूर्व नगर पालिक निगम भिलाई के शिवनाथ इंटेकवेल में संधारण कार्य किया जाना अति आवश्यक है।...

अब कर्मचारियों की ‘कुंडली’ मोबाइल पर: CM साय के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन ई-गवर्नेंस के माध्यम से सुशासन को सशक्त और सहज बनाने की दिशा में लगातार...

ट्रेंडिंग