पार्षद लक्ष्मीपति ने बुजुर्गों के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन… बुजुर्गों ने चिरंजीव व हर मुकाम में सफल होने दिया आशीर्वाद, हिंदू राष्ट्र शक्ति के कार्यकर्ताओं ने नेक काम कर मनाया समारोह

भिलाई। शहर के संघर्षशील, लोकप्रिय, युवा नेता व चार बार के पार्षद लक्ष्मीपति राजू का जन्मदिन वृध्दाश्रम में बुजुर्गों के बीच सादगी के साथ मनाया गया। यह समारोह हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन के सानिध्य में आयोजित किया गया। इस दिवस फिल परमाथर्म फाउंडेशन द्वारा संचालित वृद्धाश्रम सेक्टर-3 असहाय व बुजुर्गों के साथ मिलकर उनके बीच केक काटा गया। वहां सभी असहाय व बुजुर्गों को खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया। साथ ही लक्ष्मीपति राजू ने अपने जन्मदिन पर बुजुर्गों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद मांगा।

बुजुर्गों ने भी अपने चहेते राजू के सिर पर हाथ रखकर चिरंजीव भव व जीवन में हर मुकाम में सफलता पाने का आशीर्वाद दिया। आयोजक हिन्दू राष्ट्र शक्ति ने इस मुहिम को निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया। आयोजनकर्ताओं में हिंदू राष्ट्र शक्ति के जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, जिला महामंत्री हिमांशु सिंह राजपूत, जिला महासचिव लवजीत सिंह, जिला सचिव आशीष कुमार, जिला प्रवक्ता कुलवरण सिंह अन्य युवा साथियों ने पार्षद राजू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए समारोह को सफल बनाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...