बापूनगर गुरूद्वारा में बनेगा लंगर हॉल: PWD चेयरमैन एकांश ने रखी नींव, अब श्रध्दालु हॉल में ग्रहण कर पाएंगे भोजन प्रसाद

भिलाई। सिख समाज के श्रद्धालुओं को सुविधा देने बापूनगर गुरूद्वारा में एक बड़ा लंगर हॉल का निर्माण किया जाएगा। इसका भूमिपूजन बेबे नानकी जी के अवतरण दिवस पर लोककर्म प्रभारी एकांश बंछोर ने किया।

इस अवसर पर एकांश बंछोर ने कहा कि गुरूद्वारा समिति की बहुप्रतीक्षित मांग थी कि गुरूद्वारा में एक हॉल का निर्माण किया जाए, ताकि गुरूद्वारा में होने वाले आयोजनों में आसानी हो। कई आयोजन गुरूद्वारा में होते हैं। लेकिन हॉल की कमी की वजह से लोगों को बाहर टेंट लगाकर बैठना पड़ता है।

इस समस्या को लेकर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र ने पहल की और यहां एक हॉल बनाने का फैसला लिया। इसी कड़ी में उन्होंने निगम अफसरों को सख्त निर्देश दिए कि वे जल्द-से-जल्द इस्टीमेंट तैयार करें और निर्माण कार्य शुरू कराएं। नानक जी के अवतरण दिवस पर गुरुद्वारा में गुरुवाणी हुई। साथ ही लंगर में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में जोन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, इंद्रजीत सिंह छोटू, पूर्व पार्षद मार्तंड सिंह मनहर सहित गुरूद्वारा कमेटी के सदस्य व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Exit mobile version