भिलाई में शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा शिवमहापुराण का अंतिम दिन: कथावाचिका किशोरी आराध्य शर्मा ने सुनाया 12 ज्योतिर्लिंगों की कथा… हवन और महाआरती भी हुई, आज भव्य पालकी यात्रा

भिलाई। भिलाई के कैम्प-1 शिव संतोषी मंदिर, तीन दर्शन मंदिर में शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा शिवमहापुराण कथा सातवें और अंतिम दिन गुरुवार 7 मार्च को कथावाचिका किशोरी आराध्य शर्मा द्वारा 12 ज्योतिर्लिंगों की कथा और हवन के साथ समापत हुआ। इसके साथ ही श्री शिवपुराण निरूपण की कथा भी सुनाई गई। आज कथा के बाद श्री शिवशक्ति सेवा समिति द्वारा अतिथियों का स्वागतकलश यात्रा में कलश स्थापना करनेवाली महिलाओं का सम्मान किया गया। आज हवन में सभी भक्त शामिल हुए। जिसके बाद आरती की गई। 8 मार्च यानि शुक्रवार को समिति द्वारा भव्य महाकाल की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। सुबह 8 बजे शिवा जी का रुद्राभिषेक और शाम 3 बजे से बाबा महाकाल जी की भव्य पालकी यात्रा निकलेगी। जो पिछले साल से भी अधिक भव्य होगा। पालकी यात्रा में अलग-अलग जगह की झांकी देखने को मिलेगी। इसके पश्चात 10 मार्च रविवार को महाभंडारा के साथ आयोजन समाप्त होगा।

शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने कहा कि, इस वर्ष शिवमहापुराण में कैम्प वासियों के साथ-साथ जिले के कोने-कोने से शिव भक्त कथा सुनने यहां आ रहे है। जो हमारे लिए सौभगाय की बात है और यही चीज हमारे आयोजन को सफल बना रहा है। समिति द्वारा 29 फरवरी को डेढ़ से दो किलोमीटर लंबी विशाल कलश यात्रा निकाली गई थी। जिसके पश्चात 1 मार्च से 7 मार्च तक राष्ट्रिय कथा वाचिका किशोरी आराध्या शर्मा के द्वारा शिव महापुराण की शुरुआत हुई। आज कथा का अंतिम दिन था। हवन एवं महाआरती का आयोजन रखा गया था। 8 मार्च को सुबह 8 बजे शिव जी का रुद्राभिषेक और शाम 3 बजे से बाबा महाकाल जी की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। जो पिछले साल से भी अधिक भव्य होगा। इसके पश्चात 10 मार्च रविवार को महाभंडारा के साथ आयोजन समाप्त होगा। मैं सभी भक्तजनों से आग्रह करता हूँ की बड़ी संख्या में अब्ब सभी शामिल होए और हमारे इस आयोजन को सफल बनाए।

पालकी यात्रा में ये खास :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...