भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा की टीम तैयार: जिला पदाधिकारियों की सूची जारी…महामंत्री से योगेंद्र को हटाकर बृजेंद्र को किया शामिल, भाजपा का खजाना संभालेंगे पार्षद विनोद सिंह, बनाए गए कोषाध्यक्ष, कन्हैया को सह-कोषाध्यक्ष का जिम्मा, उपासना साहू समेत कई नए चेहरे

भिलाई। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने अपनी टीम तैयार कर ली है। जिला पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इस सूची में 18 भाजपा नेताओं के नाम शामिल है। जिन्हें जिला संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। जिलाध्यक्ष वर्मा ने अपनी कार्यकारिणी में नए-पुराने चेहरों को मिक्स करके बढ़िया टीम बनाई है। महामंत्री का जिम्मा संभाल रहे योगेंद्र सिंह को हटा दिया गया है। उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

  • वहीं नए महामंत्री का जिम्मा अब बृजेंद्र सिंह को सौंप दिया गया है।
  • प्रेमलाल साहू महामंत्री बने रहेंगे।
  • वहीं कोष का जिम्मा खुर्सीपार गौतमनगर के पार्षद विनोद सिंह संभालेंगे।
  • यह पहला दफा है जब विनोद संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मा संभालेंगे।
  • आगामी चुनाव के मद्देनजर उन्हें यह जिम्मा दिया गया है।
  • वहीं कन्हैया सोनी को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
  • इसके अलावा रेखराम बंछोर, मिथिला खिचरिया, मनीष अग्रवाल, सुनील साहू, राम उपकार तिवारी, पुरुषोत्तम देवांगन को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
  • विजय जायसवाल, संतोष मौर्या, दिलीप पटेल, उपासना साहू, कीर्ति नायक, के. गणपति और गुरजीत सिंह को जिला मंत्री का जिम्मा दिया गया है।
  • यह जानकारी मीडिया प्रभारी ठाकुर रणजीत सिंह ने दी है। उन्हें मीडिया का जिम्मा सौंपा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

5 दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भिलाई-दुर्ग में...

भिलाई-दुर्ग: बैंकों में सप्ताह में 5 दिन काम (5 Days Banking) की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: बस्तर राइड पर निकली...

CG धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई की 24 वर्षीय महिला बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत हो...

दुर्ग में पैसों के विवाद में छोटे भाई की...

दुर्ग। इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया...

​भारत का विजन 2047 और हमारे नौजवान : “परवाज...

नई दिल्ली। किसी राष्ट्र के जीवन में एक सदी बहुत लंबी अवधि नहीं होती, फिर भी यह प्रगति और परिवर्तन को मापने के लिए...