CG: शादी का झांसा देकर लॉ स्टूडेंट से दुष्कर्म, दो बार कराया गर्भपात; आरोपी गिरफ्तार

CG

बिलासपुर। न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक लॉ स्टूडेंट के साथ यौन शोषण और धोखेबाजी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ लगातार दुष्कर्म किया और दो बार उसका जबरन गर्भपात (Abortion) कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दोस्ती से शुरू हुआ शोषण का सिलसिला

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय पीड़िता मूलतः अनुसूचित जाति की है और सरकंडा क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर लॉ की पढ़ाई कर रही है। साल 2023 में कॉलेज के दौरान उसकी पहचान सैदा निवासी आरोपी गौरव दुबे (21) से हुई थी। गौरव मंगला स्थित दीनदयाल आवासीय कॉलोनी में रहता है और प्राइवेट जॉब करता है। दोस्ती के बाद गौरव ने प्यार का इजहार किया और शादी का वादा कर छात्रा के साथ उसके कमरे में शारीरिक संबंध बनाए।

दो बार कराया गर्भपात, शादी से किया इनकार

पीड़िता का आरोप है कि गौरव ने शादी का भरोसा दिलाकर लगातार उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान छात्रा दो बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी ने उसे दवाइयां खिलाकर जबरन उसका अबॉर्शन करा दिया। जब पीड़िता ने गौरव पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया, तो उसने साफ इनकार कर दिया और उसे धोखा दिया।

एट्रोसिटी एक्ट के तहत भी होगी कार्रवाई

युवक की हरकतों और धोखे से तंग आकर छात्रा ने 7 मार्च को सरकंडा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर उसकी मेडिकल जांच कराई और आरोपी गौरव दुबे के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया।

  • गिरफ्तारी: पुलिस ने 8 मार्च को दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
  • विशेष धाराएं: चूंकि पीड़िता अनुसूचित जाति से संबंध रखती है, इसलिए पुलिस इस मामले में एट्रोसिटी एक्ट (SC/ST Act) की धाराएं भी जोड़ने की तैयारी कर रही है।

इस घटना के बाद से क्षेत्र के छात्र संगठनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है, जो आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...