CG में आदमखोर तेंदुए का हमला लगातार जारी: शौच करने गई महिला को उठा ले गया… नोंच कर गर्दन धड़ से किया अलग, हुई मौत… इसके पहले भी हो चुकी है दो घटना

रायपुर। वन मंडल मनेंद्रगढ़ में लगातार बढ़ रहे तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में है। तेंदुए ने एक महिला पर फिर हमला कर मौत के घाट उतारा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा है। तेंदुआ के मानव पर हमले की यह तीसरी घटना है, जिसमें अब तक दो महिला की मौत हो चुकी है,वहीं एक बच्चा घायल हो चुका है। लगातार तेंदुआ लोगों को अपना शिकार बना रहा है।

घटना मनेन्द्रगढ़ वन मंडल अंतर्गत जनकपुर परिक्षेत्र-2 में कुंवारी बीट के ग्राम सिंगरौली के पुरनिहापारा की है। यहां रहने वाले नान बैगा की पत्नी उमा बाई आज सुबह मंगलवार को उठ कर शौच के लिए गांव से लगे जंगल गयी थी। वहां से वपसी के दौरान जब वह घर के बगल में पहुँची ही थी तो पीछे से आये आदमखोर तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि तेंदुआ जंगल से ही महिला के पीछे आया था। तेंदुआ महिला को अपने जबड़े में जकड़ कर अपने साथ जंगल की तरफ ले गया और गले को नोच डाला। तेंदुए के हमले में महिला के गर्दन का मांस नुच गया और आधा से ज्यादा धड़ से गर्दन अलग हो गया। जबतक गांव वाले वहां पहुँचे महिला की मौत हो चुकी थी और तेंदुआ वहां से भाग गया।

घटना की जानकारी लगते ही रेंजर चंद्रमणि तिवारी मौके पर पहुँचे और मृतका के घर वालो को तत्कालिक सहायता राशि दी। मिली जानकारी के अनुसार तेंदुआ अब तक तीन लोगों को अपना शिकार बना चुका है। इस आदमखोर तेंदुए को पकड़ने में वन अमला अब तक विफल साबित हो रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...

CG में आकाशीय बिजली का कहर: महिला और 4...

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम जवाली में गुरुवार दोपहर तेज बारिश के दौरान गाज (आकाशीय बिजली) गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से बदलेगा...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा...

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...