बिना कपड़ों के स्कूटी भगा रही थी महिला… पुलिस ने किया अरेस्ट तो मचाया जमकर हंगामा… पढ़िए क्या है पूरा मामला

मल्टीमीडिया डेस्क। कई बार ऐसा होता है कि लोग बाइक चलाते हैं या कार चलाते हैं तो कुछ ऐसा कर जाते हैं कि वायरल हो जाते हैं। हाल ही में एक महिला ने तो हद पार कर दी। यह महिला बीच सड़क पर बिना कपड़ों के अपनी स्कूटी लेकर भाग रही थी। इसके बाद वहां जब पुलिस पहुंची तो महिला ने पुलिस के साथ भी बदतमीजी की। आखिरकार उसे पकड़ लिया गया।

दरअसल, यह घटना ब्राजील के दक्षिणपूर्वी राज्य एस्पिरिटो सैंटो की है। डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां की राजधानी विला वेल्हा से विटोरिया को जाने वाली एक सड़क पर यह घटना हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोगों ने जब महिला को देखा तो समझ में नहीं आया कि क्या किया जाए क्योंकि महिला बहुत तेजी से अपनी स्कूटी लेकर भाग रही थी।

इसके बाद एक चौराहे पर जब महिला को कुछ लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस ने अपनी गाड़ी से महिला का पीछा किया और उसे रोका। ने पुलिस ने महिला को रोकना चाहा तो महिला ने पुलिसकर्मियों को धक्का दे दिया और भाग निकली। इसके बाद फिर महिला को पकड़ा गया इस दौरान महिला को कुछ कपड़े भी पहनाए गए।

बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस वालों को धक्का दे रही थी। आखिर में उसे अरेस्ट कर लिया गया है और उसकी मानसिक स्थिति की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई कि महिला ने ऐसा क्यों किया। क्या वो किसी प्रदर्शन में शामिल होने जा रही थी या किसी बात का विरोध कर रहे थी। पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...