CG – नारायणपुर की घटना को लेकर भाजपा ने गठित की कमेटी… दो सांसद सहित ये है सदस्य… घटना में SP को सिर पर लगी थी चोट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सोमवार को दो पक्षों में हुए हंगामे के बाद अब स्थिति शांत है। आईजी सुंदरराज पी, एसपी सदानंद कुमार, कमांडेंट जितेंद्र शुक्ला, कोंडागांव एसपी दिव्यांग पटेल के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और फ्लैग मार्च किया। फिलहाल शहर में माहौल शांत है।

बता दें कि सोमवार को दो पक्षों के बीच विवाद के बाद कलेक्टर और एसपी समझाइश देने की कोशिश कर रहे थे। तभी भीड़ में शामिल कुछ लोग अनियंत्रित होकर प्रार्थना स्थल में घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे पुलिसकर्मियों के साथ ही मारपीट करने लगे थे। इसी दौरान एसपी सदानंद कुमार के सिर पर भी चोट लगी। उनके सिर पर पांच टांके लगे हैं।

अब इसी मामले में भाजपा ने 6 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। यह समिति संबंधित स्थान का दौरा करेगी और जांच रिपोर्ट पार्टी को सौंपेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...