CG – तेंदुए ने बुजुर्ग पर किया हमला, मौके पर ही चले गई जान: लोगों में दहशत का माहौल, मौके पर पहुंची वन और पुलिस विभाग की टीम

CG

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक तेंदुआ लोगों के लिए घातक बनता जा रहा है। तेंदुए ने एक बुजुर्ग को मार डाला। लोगों ने ग्रामीण बजुर्ग की लाश देखी और वन विभाग के साथ साथ पुलिस को सूचना दी। इसके बाद इलाके में धमतरी वन विभाग की टीम गश्त कर रही है। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में ले लिया है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र के बेंद्राचूवा गांव की बताई जा रही है। जहां सोनारिन देहार के रहने वाले मनराखन ध्रुव उम्र 62 वर्ष सायकल में सवार होकर किसी काम से बेंद्राचुआ गांव पहुंचा था। इस दौरान वह सड़क किनारे खड़ा था। तभी अचानक तेंदुआ वहां पहुंचा और बुजुर्ग पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

गौरतलब है कि जंगली क्षेत्र होने के कारण इलाके में आए दिन तेंदूए द्वारा गाय, बकरी और मुर्गे के शिकार का मामला आते रहता है। वहीं इस क्षेत्र पहले तेंदुआ द्वारा लोगों पर हमला करने का मामला सामने आ चुका है। इस मामले में उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी पंचराम साहू ने बताया कि घटना देर रात की है। जहां तेंदुआ के हमले से एक व्यक्ति की मौत हुई है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं तेंदूए की मौजूदगी को लेकर वन विभाग की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर लोगों को अलर्ट कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...