भिलाई-3 में ITBP जवान के घर से लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस हुई चोरी…मामला दर्ज; पुलिस जाँच में जुटी

भिलाई। भिलाई-3 के बजरंग पारा में ITBP जवान के घर से लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस चोरी का मामला सामने आया है। जवान रोजाना खरोर आना जाना करता है। यह मामला भिलाई-3 में फोरलेन सड़क से लगे बजरंग पारा का है। प्रार्थी जवान मनोज कुमार पाण्डेय पिता राज बल्लभ पाण्डेय ( 40 वर्ष ) की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 454 व 380 के तहत अपराध कायम कर लिया है।

आईटीबीपी के खरोरा बटालियन में पदस्थ आरक्षक मनोज कुमार पाण्डेय की निजी लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन 7.62 एमएम 0.32 इंच बोर पिस्टल 06 जिंदा कारतूस किसी ने चोरी कर लिया है। चोरी हुई पिस्टल और कारतूस की कीमत 88 हजार 623 रुपए आंकी गई है। प्रार्थी मनोज कुमार पाण्डेय ने 19 अक्टूबर की सुबह 7.45 से 8.30 बजे के बीच इस चोरी की वारदात को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अंजाम दिए जाने की सूचना भिलाई-3 थाने में देकर अपराध कायम करवाया है।

बताया जा रहा है कि मनोज कुमार पाण्डेय आईटीबीपी में आरक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ के खरोरा में पदस्थ है। भिलाई-3 में थाने से लगभग 200 मीटर की दूरी पर फोरलेन सड़क से कुछ अंदर बजरंग पारा में उसका घर है। बुधवार की सुबह मनोज कुमार पाण्डेय पिस्टल, मैगजीन और कारतूस को घर में कुलर के उपर रख कर बाथरूम गया था। वापस लौटने पर उसे पिस्टल सहित सभी सामान गायब मिले। उसी दौरान उसका बेटा स्कूल जाने घर से निकला। मनोज ने बेटे को रोककर पिस्टल और कारतूस के बारे में पूछताछ की तो उसने अनभिज्ञता जताया और स्कूल चला गया।

मनोज ने सारे घर में तलाश किया। लेकिन पिस्टल और कारतूस का कोई पता नहीं चल पाया। उसने शंका में बेटे के स्कूल का रुख किया। वहां जाकर बेटे का स्कूल बैग चेक किया। यहां पर भी पिस्टल और कारतूस नहीं मिलने पर घर में कईं बार तलाश किया। लेकिन जब पिस्टल और कारतूस का कोई पता नहीं चल पाया तो पुलिस को जानकारी दी।

चोरी हुई पिस्टल और कारतूस मनोज कुमार पाण्डेय का विभागीय नहीं बल्कि उसके स्वयं का लाइसेंसी है। पदस्थापना नजदीक होने के कारण मनोज खरोरा से भिलाई-3 आना जाना करता है। मामले में पुलिस परिवार के नजदीकी लोगों से पूछताछ कर रही है। प्रार्थी ने अपने छोटे भाई पर भी संदेह जताया है। शारीरिक दिक्कत के चलते छोटा भाई घर से कहीं निकलता नहीं है।

घटना के समय भी छोटा भाई घर में ही था। वह कहीं बाहर नहीं गया है। लेकिन नशे का आदी होने और पूर्व में उसकी संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहने का पता चलने पर पुलिस ने प्रार्थी के छोटे भाई का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर काल डिटेल खंगालना शुरू कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...