मनरेगा कार्यस्थल पर गिरी आकाशीय बिजली, 3 मजदूरों की मौत, 5 की हालत गंभीर

कांकेर। जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के कलगांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मनरेगा योजना के तहत तालाब निर्माण कार्य में जुटे ग्रामीणों पर अचानक बिजली गिरने से 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, कलगांव में मनरेगा के तहत तालाब निर्माण का कार्य चल रहा था। घटना के समय कार्यस्थल पर करीब 70 से 80 ग्रामीण मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक बदल गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से कई मजदूर जमीन पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान और हादसे से संबंधित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर काम करने से बचने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...