आकाशीय बिजली का कहर : पेड़ के नीचे खड़े दो मासूम समेत तीन की मौत, किशोरी गंभीर

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के डुमकी गांव में सोमवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चों और एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, डुमकी गांव के कुछ बच्चे आम बीनने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान तेज बारिश के बीच अचानक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। उसी समय पास में बैल चरा रहा एक युवक भी वहां पहुंच गया और चारों इसकी चपेट में आ गए।

हादसे में 5 वर्षीय सागर, 9 वर्षीय रानी और 36 वर्षीय राम साय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सागर की 12 वर्षीय बहन श्रद्धा गंभीर रूप से झुलस गई। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मौसम विभाग का अलर्ट

इधर, मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो सकता है। इसके साथ ही कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और तेज गर्जना के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने, खुले मैदानों में रहने और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें, ताकि आकाशीय बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...