साहू समाज में धर्मांतरण रोकने 6 घंटे चली मैराथन बैठक, हर परिवार तक पहुंचने बनेगी टीम

रायपुर। धर्मांतरण के मुद्दे पर साहू समाज ने प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। इस संबंध में रायपुर के टिकरापारा स्थित साहू समाज भवन में करीब छह घंटे तक मैराथन बैठक चली। बैठक में समाज के पदाधिकारियों के साथ भाजपा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।

बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व गृहमंत्री एवं सांसद ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री एवं सांसद चंद्रशेखर साहू, पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, भाजपा विधायक मोतीलाल साहू, कांग्रेस विधायक संदीप साहू सहित समाज के कई वरिष्ठजन मौजूद रहे। बैठक में धर्मांतरण की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज को जागरूक करने और धर्मांतरण रोकने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई।

साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र साहू ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि समाज के पदाधिकारी प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया जाएगा, जो गांव-गांव और एक-एक परिवार तक पहुंचकर समाज के लोगों से संवाद करेंगी और जागरूकता फैलाएंगी।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज को संगठित करना, लोगों से संवाद स्थापित करना और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है। इसके लिए जल्द ही प्रदेशभर में चरणबद्ध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में समाज की एकजुटता बनाए रखने, सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने और विभिन्न मुद्दों पर सामूहिक रूप से कार्य करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। समाज के पदाधिकारियों ने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर भी समितियों के गठन का निर्णय लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...