सेवा सप्ताह में लीनेस क्लब पहुंचा शांति नगर स्कूल, दांतों की सफाई के लिए बच्चों को किया जागरूक

भिलाई। लीनेस क्लब सेवा सप्ताह के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला शांति नगर के बच्चों को दांतों की सफाई को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान दंत चिकित्सक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने नन्हें बच्चों को दांतों की देखभाल से जुड़ी कई जरूर बातें बताईं।

उन्होंने बच्चों से रोजाना सुबह उठते ही दांत साफ करने की हिदायत दी, जिससे दांत में दर्द न रहे और सड़न न हो पाए। इन बच्चों को टूथ पेस्ट भी दिये गये। बच्चों ने वादा किया कि नियमित दांतों की सफाई करेंगे और दूसरे बच्चों को भी इस बारे में बताएंगे।

लीनेस क्लब की ओर से इस अवसर पर डॉ राजेद्र प्रसाद को उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में मनीषा सिंह, शक्ति धरनी, एरिया ऑफिसर नीता गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी सुषमा उपाध्याय, लता गायकवाड, अध्यक्ष रीटा कुखरानिया, सचिव माला पोपली और कोषाध्यक्ष राजश्री जैन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...