रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। उन्हें शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 14 दिन की अतिरिक्त न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बता दें कि चैतन्य बघेल को ईडी ने 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था और शुरुआत में उन्हें 5 दिन की रिमांड पर भेजा गया था। चैतन्य बघेल की न्यायिक हिरासत अब 18 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।

- ईडी ने दावा किया है कि चैतन्य बघेल ने शराब घोटाले से प्राप्त 16.70 करोड़ रुपये की अवैध धनराशि को अपनी रियल एस्टेट कंपनी में निवेश किया था। ईडी की जांच में यह भी पता चला है कि चैतन्य बघेल ने 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी, जहां ईडी आगे की कार्रवाई के लिए अपनी दलीलें पेश कर सकती है। चैतन्य बघेल के वकील और परिजन इस दौरान अपनी दलीलें पेश करेंगे।