भिलाई। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने अपनी कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने एबीवीपी में बड़ी भूमिका और सक्रिय जिम्मेदारी निभाने वाले युवाओं को मौका दिया है। इसके अलावा दुर्ग-भिलाई और पाटन क्षेत्र के युवाओं को विशेष अवसर देते हुए महत्वपूर्ण पद दिया है। दुर्ग जिले से आने वाले उपकार चंद्राकर को प्रदेश महामंत्री का पद दिया है। उपकार भिलाई-3 में रहते हैं। पाटन क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। वहीं सरकारी शिक्षाकर्मी भी हैं। खबर है कि उपकार ने इस्तीफा दे दिया है। अब महामंत्री का जिम्मा संभालेंगे। आपको बता दें कि प्रदेश पदाधिकारियों की इस लिस्ट में दुर्ग-भिलाई जिले से ही 7 पदाधिकारी हैं। यानि कि दुर्ग-भिलाई के युवाओं का जलजला है। जिलाध्यक्ष की सूची को लेकर खबर आ रही है कि बहुत जल्द उसकी सूची भी जारी कर दी जाएगी। अब युवाओं को उसका इंतजार ज्यादा दिन नहीं रहेगा।
पाटन सांकरा के उप सरपंच सुरेंद्र साहू को प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख बनाया गया है। सुरेंद्र साहू साहू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी भी हैं। इसका भी लाभ भाजयुमो को मिलेगा। वहीं सांसद विजय बघेल के समर्थकों में शामिल शुभम शर्मा को प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नितेश मिश्रा को भी सह-प्रभारी बनाया गया है।
दुर्ग-भिलाई के इन युवाओं को मौका…
- उपकार चंद्राकर, एबीवीपी कोटे से लाया गया है। शिक्षाकर्मी की नौकरी कर रहे थे। प्रदेश महामंत्री बनाने के लिए इस्तीफा दिलवाया गया।
- आकाश ठाकुर को प्रदेश सह-प्रचार-प्रसार बनाया गया है। आकाश भी ABVP पदाधिकारी रहे। पूर्व तकनीकी प्रमुख रहे। हिंदू जागरण युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष रहे। RSS कोटे से मौका देने की बात सामने आ रही है।
- शुभम शर्मा, सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सांसद विजय बघेल के समर्थक हैं।
- उदय भास्कर, सोशल मीडिया सह-प्रभारी का जिम्मा दिया गया है। श्रीराम जन्मोत्सव समिति में चरोदा प्रखंड अध्यक्ष हैं।
- सुरेंद्र साहू, सांकरा उप सरपंच, एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री, पंडित रविशंकर शुक्ल विवि के छात्र संघ अध्यक्ष हैं।
- नितेश मिश्रा, पूर्व पदाधिकारी हैं, दोबारा टीम में रखा गया है। अभी प्रदेश सह-प्रमुख बनाया गया है।
- डिंपल चिंदेकर, खेल एवं कला प्रमुख बनाया गया है। एबीवीपी की पूर्व पदाधिकारी है