भिलाई शहर के 66 डिफॉल्टर, जो वर्षों से नहीं दे रहे प्रॉपर्टी टैक्स: सबसे ज्यादा वैशालीनगर जोन में बकायादार…कमिश्नर व्यास ने दिए सख्त निर्देश

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत टैक्स वसूली के लिए बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है, अब तक 66 लोगों को सूची बद्ध किया जा चुका है। इन्हें निगम अधिनियम की धारा 173 व 174 के तहत टैक्स जमा करने नोटिस भी जारी किया गया है। अब निगम सख्ती बरतने की तैयारी कर रहा है। कुर्की के माध्यम से वसूली करने की तैयारी की जा रही है। कुर्की वारंट में नेहरू नगर जोन क्षेत्र में 8 बकायेदार, वैशाली नगर जोन क्षेत्र में 25 बकायेदार, मदरटेरेसा नगर जोन क्षेत्र में 12 बकायेदार तथा शिवाजी नगर जोन क्षेत्र में 21 बकायेदार शामिल है।

जल्द ही इनके नाम भी उजागर किए जा सकते है। कुछ लोगो ने तो काफी लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं किया है। हालाकि काफी लोगो ने कुर्की वारंट जारी होने के बाद टैक्स की राशि जमा कर दी है परंतु जिन्होंने अभी तक बकाया राशि जमा नहीं किया है उन पर निगम सख्ती बरतने जा रहा है। उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत टैक्स वसूली को लेकर आयुक्त रोहित व्यास ने समीक्षा की थी।

उन्होंने संपत्तिकर, समेकितकर, जलकर, विज्ञापन कर, यूजर चार्ज, सेवा शुल्क, शिक्षा उपकर की वसूली के साथ ही विभिन्न माध्यमों से होने वाले आय के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली थी। आयुक्त व्यास ने टैक्स वसूली के प्रदाय लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत टैक्स कलेक्शन के निर्देश दिए है। आयुक्त ने जोन के सहायक राजस्व अधिकारियों को टैक्स कलेक्शन के लिए स्पैरो से समन्वय बनाकर काम करने तथा टैक्स वसूली के लिए अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति की समीक्षा कर टैक्स वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

सीएम साय ने रमन सिंह से की मुलाकात, कहा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके रायपुर स्थित निवास पर आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर दोनों...

41 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया, 599 सरकारी...

मोहला। शिक्षा विभाग की जमीनी हकीकत की पड़ताल के लिए शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के दो दिवसीय प्रवास के बीच सरकारी...