छत्तीसगढ़ में NSUI के 10 पदाधिकारी सस्पेंड: भिलाई से आकाश समेत इनका नाम…

भिलाई। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के 10 पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। इन सभी पदाधिकारियों के ऊपर संगठन द्वारा दिए गए जिम्मेदारियों का निर्वहन न करने का आरोप लगा है। इन 10 पदाधिकारियों में भिलाई से एक आकाश कन्नौजिया का भी नाम है। आकाश के अलावा अमनदीप भट्‌टी, पूनम तिवारी, ऐश्श्वर्या यदु, राजा यादव, आकाश कुर्रे, हिमांशु अग्रवाल, आकाश अग्रहरि, कृतिब्रत मंडल और उमेश कर्मा शामिल है।

एनएसयूआई के प्रदेश संगठन महामंत्री प्रभारी हेमंत पाल की ओर से आदेश जारी हुआ है। जिसमें कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के आदेशानुसार सभी को सूचित किया जा रहा है कि लगातार संगठन के आदेश की अवहेलना करने और संगठन की जवाबदारी को पूर्णत: रूप से न निभाने की वजह से तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...