छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस कार्यक्रम में जुटेंगे साहित्यकार और भाषा प्रेमी, रायपुर में होगा आयोजन

रायपुर। एमए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन की ओर से छत्तीसगढ़ी राजभाषा स्थापना दिवस पर एक बड़ा आयोजन राजधानी रायपुर में किया जा रहा है. संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ऋतुराज साहू ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम के विषय में पूरी जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा को पूर्ण भाषाई स्वरूप देने के लिए विभिन्न वक्ताओं द्वारा विचार रखा जायेगा। साथ ही छत्तीसगढ़ी लोक संगीत सुनील तिवारी के द्वारा प्रस्तुति भी पेश किया जाएगा. इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह करेंगे।

कार्यक्रम में खास मेहमान के रूप में रायपुर सासंद बृजमोहन अग्रवाल, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, बिसरा राम यादव, विधायक अनुज शर्मा और गुरु खुशवंत साहेब रहेंगे. चर्चा सत्र में राजभाषा आयोग की सचिव डॉ अभिलाषा बेहार, डॉ जय भारती, डॉ अनुसूइया अग्रवाल, डॉ गिरजा शंकर, तृप्ति सोनी मीडिया से और दुर्गा प्रसाद शामिल होंगे. इस आयोजन में कार्ड से लेकर मंच बैनर पोस्टर पूर्णतः छत्तीसगढ़ीमय रहेगा. कार्यक्रम का संचालन विजय मिश्रा अमित करेंगे. कार्यक्रम में साहित्यकार, भाषा प्रेमी, एमए छत्तीसगढ़ी डिग्री धारी के साथ अन्य लोग मौजूद रहेंगे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की...

CGPSC मेंस रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सीजी पीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर लगाई गई...

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: शव लेकर जगदलपुर जा...

धमतरी। जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जगदलपुर के महारानी अस्पताल की नर्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है...