BSP के AGM को 3 महीने की सजा, कार से बाइक सवार को मारी थी टक्कर

भिलाई। बीएसपी के नंदिनी माइंस में पदस्थ एजीएम ओमेन टेटे को जिला न्यायालय ने 3 महीने के कारावास की सजा सुनाई है। ओमेन ने अपनी कार से बाइक सवार को टक्कर मारी थी, फिर सेक्टर 9 अस्पताल से भाग गया था।

तालपुरी कॉलोनी निवासी बसंत कुमार ने बताया कि वो रेलवे में कर्मचारी है। 5 मार्च 2023 को किसी काम से अपनी बाइक से बाजार गया था। रात 8 बजे सामान लेकर अपने घर तालपुरी लौट रहा था। इसी दौरान अचानक कार सीजी 07 एमबी 4357 ने टक्कर मार दी। इससे बाइक और कार दोनों नाली में फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने नाली से बाहर निकाला। इस कार को भिलाई स्टील प्लांट के एजीएम ओमेन टेटे चला रहे थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद बसंत कुमार के परिजन पहुंचे और गंभीर हालत में उसे सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया। उनका 6 महीने तक इलाज चला। बसंत की पत्नी ने पद्मनाभपुर चौकी में कार चालक ओमेन टेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दुर्ग न्यायालय के न्यायाधीश निलेश कुमार बघेल की अदालत ने मामले की सुनवाई की। सभी चश्मदीद गवाहों और पीड़ित के बयान के बाद कोर्ट ने ओमेन टेटे को तीन महीने के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

सेक्टर-9 अस्पताल से हो गए थे फरार

घायल बसंत कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद ओमेन टेटे को भी सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया था। वहां वो कुछ देर तक बैठे रहे। इसके बाद जब पता चला कि बसंत को गंभीर चोटें आई है तो वो वहां से चले गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...