दुर्ग में 1 नवंबर को घोषित स्थानीय अवकाश स्थगित: दुर्ग कलेक्टर ने छुट्टी में किया परिवर्तन… जानिए अब कब?

दुर्ग। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश में परिवर्तन किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार उन्होंने पूर्व में घोषित दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) के अवसर पर 1 नवंबर शुक्रवार को परिवर्तित कर देवउठनी एकादशी (तुलसी पूजा) 12 नवंबर दिन मंगलवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

Exit mobile version