जिगोलो बनने की चाहत में लूट गए: NRI लेडी का कॉल… बोली – क्या तुम Play Boy बनोगे? कई लड़के उत्साह से तैयार हो गए… जब राज़ खुला, तो होश उड़ गए

Looted money in the desire to become a gigolo

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने जयपुर से 2 लोगों को ठगी के आरोप में पकड़ा है। ये लोग युवाओं को जिगोलो(Gigolo) यानी प्ले बॉय(पुरुष सेक्स वर्कर)बनने का लालच देकर ठगते थे। बता दें कि दिल्ली में जिगोलो का पेशा बड़े स्तर पर होने लगा है। पहले भी ऐसे ही ठगी के मामले सामने आ चुके हैं।

पढ़िए आखिर ये मामला है क्या?
DCP आउटर नॉर्थ दिल्ली देवेश महला ने बताया कि ऑनलाइन नौकरी के नाम पर हजारों युवा ठगी का शिकार हुए हैं। उनसे जिगोलो के रूप में काम करने के लिए शुल्क के तौर पर पैसे ऐंठे गए। इस मामले में जयपुर से 2 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। इनमें से एक व्यक्ति खुद को महिला NRI ग्राहक बताकर लड़की की आवाज में बात करता था।

ठगी के ऐसे मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। अक्टूबर, 2022 में दिल्ली में ही जिगोलो (Gigolo Service) की नौकरी देने के नाम पर एक पुलिसकर्मी के बेटे से ठगी हुई थी। पीड़ित दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में सहायक सब इंस्पेक्टर का बेटा था। उससे जिगोलो सर्विस की जॉब दिलाने के नाम पर 50,000 हजार रुपये ऐंठे गए थे।। पीड़ित को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर ठगी को अंजाम दिया गया था। उसे जिगोलो की पार्ट टाइम जॉब आफर की गई थी। इसमें हाईप्रोफाइल महिलाओं को सर्विस देने के एवज में 20000 से 30000 रुपए तक का प्रलोभन दिया गया था। इससे पहले उनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर 3500 रुपए जमा करा लिए गए थे।

जून, 2022 में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन बाहरी उत्तर जिला बवाना ने “इंडियन जिगोलो” के नाम से चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया था। इस फर्जी कॉल सेंटर ने 50 से अधिक लोगों को ठगा था। इस कॉल सेंटर में 8 लड़कियां भी काम करती मिली थीं। लड़कियां रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसा जमा करने को कहती थीं।

ऑनलाइन ठगी के बाद इस नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत
साइबर क्राइम से निपटने के लिए गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) की तरफ से एक चार अंक का नंबर जारी किया है। यह नंबर 1930 है। जब भी आप या आपका कोई जानने वाला ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो तो इस नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कॉल करने के बाद कॉलर को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल में एक फॉर्मली कंप्लेंट दर्ज करने को कहा जाता है। इसके बाद फाइनेंशियल इंटरमिडियरीज (FI) कंसर्न के साथ एक टिकट जनरेट किया जाता है। फ्रॉड ट्रांजैक्शन, टिकट डेबिटेड और क्रेडिटेड फ्रॉडस्टर का बैंक या वॉलेट के डैशबोर्ड पर दिखता है। फ्रॉड ट्रांजैक्शन की डिटेल्स बाद में चेक भी कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग कलेक्टर चौधरी ने की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा:...

दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से विभिन्न खेलों के सब-जुनियर एवं जुनियर वर्ग...

MLA देवेंद्र ने रायबरेली लोकसभा क्षेत्र की संभाली कमान:...

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की कमान संभाल लिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी...

नशीली दवाइयों के खिलाफ जशपुर पुलिस सख्त: अवैध प्रतिबंधित...

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। थाना पत्थलगांव पुलिस ने नशीली दवाई के विक्रेता अभियुक्त हर्षित...

CG – 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड: सप्लीमेंट्री...

12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड डेस्क। जगदलपुर शहर के निर्मल स्कूल की एक छात्रा ने सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में सिर्फ तीन अंक...

ट्रेंडिंग