भिलाई निगम में PM आवास के लिए खुली लॉटरी, 11 हितग्राहियों को मकान आबंटित

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई सभापति गिरवर बंटी साहू, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय एवं अधीक्षण अभियंता अजीत तिग्गा की उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास योजना के 11 हितग्राहियों को लाटरी के माध्यम से मकान आबंटित किया गया।

नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्मित मकानों का मुख्य कार्यालय सभागार में खुली लॉटरी आयोजित की गई। हितग्राहियों द्वारा पूर्व में मकान हेतु आवेदन योजना शाखा के काउंटर में जमा किया गया था। उनका दस्तावेज परीक्षण कर सक्षम स्वीकृति मिलने उपरांत हितग्राहियों से मकान का 10 प्रतिशत अंशदान राशि जमा कराया गया । बेदखली व्यवस्थापन हेतु हितग्राही अंशदान राशि 75000 रूपये निगम कोष में जमा कराकर नियमानुसार लाटरी निकाला गया। लाटरी में वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों को प्राथमिकता के आधार पर भूतल के आवासों तथा सामान्य वर्ग के हितग्राहियों को भूतल से निर्मित आवासों के साथ अन्य तल (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय) के आवासों को सम्मिलित किया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियो को वंदे मातरम कुरूद भिलाई से 1 हितग्राही एवं सूर्या विहार के पीछे खम्हरिया से 10 हितग्राहियों को लाटरी निकालकर मकान आबंटित किया गया है। लाटरी के दौरान कार्यपालन अभियंता कुलदीप गुप्ता, पार्षद सत्या देवी जायसवाल, आवास प्रभारी विद्याधर देवांगन, नम्रता सिंह ठाकुर, सी एल टी सी किरण चतुर्वेदी, उत्पल शर्मा, आदित्य सिंह, थलेश्वर जोशी, जी मोहन राव, महेत्तर सोनी, जागेश्वर साहू उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...