छत्तीसगढ़ में लव, SEX और फिर धोखा: शादी कार्यक्रम के दौरान हुई थी युवती से पहचान, शादी का झांसा देकर करता रहा रेप, प्रेग्नेंट हुई तो शादी करने से मुकर गया, पंचायत भी बैठी पर युवक नहीं माना, फिर…

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक और युवती की पहचान शादी कार्यक्रम के दौरान हुई थी। इसके बाद उसके सामने प्यार का प्रस्ताव रख दिया। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। युवती प्रेग्नेंट हुई और उसने शादी का दबाव बनाया, तो युवक मुकर गया। इसको लेकर पंचायत हुई, युवक फिर भी नहीं माना। इस पर युवती अंतागढ़ थाने पहुंच गई और FIR दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, नवागांव में पिछले साल एक शादी का आयोजन था। इसमें दूसरे गांव की 20 साल की लड़की भी आई थी। इस दौरान गांव के युदेश यादव (23) ने उससे जान पहचान बढ़ाई। बात बढ़ी तो उससे प्यार करने की बात कही। युवती ने भी प्रेम प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। कुछ समय तक दोनों मिलते रहे। इस बीच आरोपी युदेश ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया। युवती उसके झांसे में आई तो मार्च से जून तक कई बार दुष्कर्म किया।

इसके चलते युवती गर्भवती हो गई। उसने आरोपी युदेश से कई बार शादी की बात कही, लेकिन वह टालता रहा। मामला सामाजिक बैठक में भी उठा, पर आरोपी ने सबके सामने शादी करने से मुकर गया। अब युवती 8 माह की गर्भवती हो चुकी थी। इस पर वह थाने पहुंच गई और आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने देर रात ही आरोपी के घर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...