सूखी लकड़ी लेने गए पूर्व BSP कर्मी की हत्या: कल आउटर में मिली थी लाश…सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान, पुलिस कर रही जांच

भिलाई। ठंड के इस सीजन में वो रोज पानी गर्म करने के लिए सूखी लकड़ी का इंतजाम करते। कल मंगलवार को भी सूखी लकड़ी का इंतजाम करने गए थे। लेकिन उन्हें क्या पता कि इस बार वो घर न लौटे। कल मंगलवार दोपहर को जिनकी लाश मिली है, उसकी पहचान हो गई है।

– मृतक टंकी मरोदा स्कूल पारा पीपल पेड़ के पास नेवई में रहता था।
– मृतक का नाम शंकर सिंह पिता स्वर्गीय मोटलाजी 83 वर्षीय है।
– घटना की सुबह घर से सूखी लकड़ी लेने शंकर सिंह हमेशा घटस्थल के समीप झाड़ियों में जाया करते थे।

– देर शाम शंकर के घर नहीं पहुचने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन करने लगे।
– काफी देर होने के बाद घर नहीं पहुंचने पर इसकी सूचना नेवई पुलिस को दी गई।
– तब पुलिस ने परिजनों को लाश दिखाया तब शिनाख्त हो पाया।
– मृतक शंकर सिंह 83 वर्ष पूर्व बीएसपी से सेवानिवृत्त कर्मी थे।

– मृतक का एक बेटा ओंकार और बेटी है।
– मृतक घर मे गर्म पानी करने के लिए सुखी लकड़ी लेने जाया करते थे।
– गौरतलब हो की मंगलवार को कचरा फेंकने वालों ने लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी थी।

– लाश में सिर के पीछे और अन्य हिस्सों में चोट के निशान भी मिले।
– पुलिस ने लाश का पंचनामा करने के बाद पीएम करने मरर्च्यूरी में रखवा दिया।
– नेवई थाना प्रभारी भारती मरकाम ने बताया कि मृतक का शिनाख्त हो गई है।

– हत्या करने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
– पुलिस ने धारा 302 के तहत अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।
– पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...