त्रिकोणीय प्रेम संबंध में मर्डर : दोस्त ने की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव. त्रिकोणीय प्रेम संबंध में युवक की हत्या कर फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी विजय कोर्राम के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है.

मामला 24 जून 2025 का है. ग्राम मसीही निवासी विजय कोर्राम ने अपने दोस्त मुकेश यादव की निर्मम हत्या कर दी थी. विजय और मुकेश दोनों पिछले 5-6 वर्षों से गहरे दोस्त थे, लेकिन विजय को यह बात नागवार गुजरी कि मुकेश, दिनेश्वरी नामक युवती के साथ रिश्ते में आ गया है, जिससे विजय भी प्रेम करता था.

पुलिस जांच में सामने आया है कि दिनेश्वरी के घर के बाहर जब मुकेश और दिनेश्वरी एक साथ मौजूद थे, तभी विजय वहां पहुंचा और मुकेश पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी.

घटना के बाद विजय लगातार अपना लोकेशन बदलते हुए पुलिस को चकमा दे रहा था. कोम्बिंग टीम की मदद से और साइबर सेल की निगरानी के चलते अंततः आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में विजय कोर्राम ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वह दिनेश्वरी यादव से प्रेम करता था और जब उसे पता चला कि दिनेश्वरी ने उसे धोखा देकर मुकेश यादव के साथ रिश्ता बना लिया है तो वह आहत हुआ और उसने हत्या को अंजाम दे डाला.

फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस कार्रवाई में सायबर सेल, थाना कोंडागांव, थाना केशकाल और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने अहम भूमिका निभाई.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...