छत्तीसगढ़: मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर: 17 साल की गर्लफ्रेंड के साथ मंदिर दर्शन करने पहुंचा था बॉयफ्रेंड, फिर खा लिए जहर…

कोरबा। मंदिर में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कोरबा के उरगा थानांतर्गत मड़वारानी मंदिर का है। स्थानीय लोगों ने युवक के मुंह से झाग निकलते देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। युवक का कहना है कि लड़की के घरवाले शादी के लिए राजी नहीं थे, इसलिए दोनों ने जान देने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह दर्री इलाके में रहने वाला रोशन अपनी 17 साल की गर्लफ्रेंड के साथ उरगा स्थित मड़वारानी मंदिर पहुंचा। वहां पर दोनों ने देवी के दर्शन किए और फिर मंदिर परिसर में ही हाथ में ली जहर की पुड़िया खोलकर मुंह में डाल ली। इसके बाद दोनों बेसुध होकर मंदिर परिसर में ही गिर पड़े। यह देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

दोनों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उनकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। रोशन ने बताया कि वह ड्राइवरी का काम करता है। इसके चलते उसका अनापुरी गांव में आना-जाना था। वहां रहने वाली 17 साल की लड़की से उसे प्यार हो गया। दोनों ने यह बातें अपने घर में बताईं, लेकिन लड़की नाबालिग थी और उसके घर वाले कहीं और शादी करना चाहते थे।

रोशन ने बताया कि दोनों सुबह ऑटो से मंदिर पहुंचे थे। वहां दोनों ने जान देने की कोशिश की, लेकिन बच गए। अब पुलिस उसके खिलाफ केस दर्ज करेगी। लड़की नाबालिग है। हम शादी करना चाहते हैं। अब आगे क्या होगा, पता नहीं। फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं इस संबंध में लड़की के घर वाले बात करने को तैयार नहीं हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – TI सस्पेंड: बिना सुचना दिए थाना प्रभारी...

TI suspended अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर एसपी ने लेनदेन और बिना अनुमति के पुलिस टीम को बंगाल भेजने वाले थाना प्रभारी और दो हेड कांस्टेबल...

देव सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब: MLA...

भिलाई। आज भिलाई नगर के युवा एवं ऊर्जावान विधायक देवेंद्र यादव ने बिहार के औरंगाबाद जिले के देव स्थित ऐतिहासिक त्रेतायुगीन पश्चिमाभिमुख सूर्य मंदिर...

CM साय ने ली GST विभाग की समीक्षा बैठक:...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय स्थित महानदी भवन में वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभाग के कार्यों...

CG – प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत: स्कूल के महिला...

Principal's shameful act छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां पर तिल्दा ब्लॉक के समीपस्थ एक शासकीय स्कूल में स्कूल...