प्रेमी ने किया शादी से इनकार तो प्रेमिका सहित 6 सहेलियों ने खाया जहर; 3 की मौत… वही पूर्व मुखिया ने कहा – “एक लड़के से 6 लड़कियों का था ग्रुप अफेयर”

गया। औरंगाबाद में 6 सहेलियों के एक साथ जहर खाने और तीन लड़कियों की मौत के मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही नए खुलासे सामने आ रहे। पुलिस ने बताया कि एक लड़की का उसके एक रिश्तेदार से अफेयर चल रहा था। जब लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया तो प्रेमिका ने अपनी 5 सहेलियों के साथ जहर खा लिया। इसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो को गंभीर हालत में गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहर खाने से 3 सहेलियों की गई जान, तीन का चल रहा इलाज
मगध अस्पताल में जिन दो लड़कियों को भर्ती कराया गया उनकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही। इस बीच अस्पताल में भर्ती एक पीड़िता से जब बात की गई तो उन्होंने पूरे मामले का खुलासा। किशोरी ने बताया कि आखिर उन्होंने जहर क्यों खाया। इसके लिए उनकी सहेली ने दबाव बनाया था।

‘एक लड़के से 6 लड़कियों का था ग्रुप अफेयर’, गया में पूर्व मुखिया का दावा
पूरे मामले में घटेरा पंचायत के पूर्व मुखिया रणविजय कुमार ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सभी 6 लड़कियां ग्रुप अफेयर में थीं। इनमें एक ने शादी का दबाव लड़के से बनाया तो उसने इनकार कर दिया। फिर उस लड़की ने जहर खाने का दबाव सभी सहेलियों पर बनाया। उसी के दबाव में 6 सहेलियों ने जहर खाया, जिसमें 3 की जान चली गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीएसपी ललित नारायण पांडेय ने क्या कहा
इस केस में मीडिया ने औरंगाबाद में डीएसपी ललित नारायण पांडेय से बात की। डीएसपी ने पूरे मामले में अब तक सामने आई बातों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन तीन किशोरियों की जान गई उनमें से एक का प्रेम प्रसंग उसके रिश्तेदार से चल रहा था। हालांकि, शादी का ऑफर ठुकराने पर उन्होंने ये कदम उठाया। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...