नई दिल्ली। न्यू ईयर में गैस के दामों ने झटका दिया है। LPG सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है, आज ये सिलेंडर 25 रु महंगा हुआ है। ये बढ़ोत्तरी कॉमर्शियल सिलेंडर में हुई है। बता दें पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 5 बार इजाफा हुआ है। रहत कीबात ये है की, घरेलू LPG सिलेंडर के रेट में तो कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। अब दिल्ली में यह LPG सिलेंडर 1769 रुपये तो कोलकाता में 1870 रुपये में मिलेगा। मुंबई में इसकी कीमत होगी 1721 तो चेन्नई में 1917 रुपये।

गौरतलब है की घरेलू LPG के दाम पिछले साल के 6 जुलाई के बाद बदले नहीं हैं। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 1053 रु,कोलकाता में 1079 रु, मुंबई में 1052.50 रु और चेन्नई में 1068.50 रुपये है। जिसकी वजह से लोगों को राहत मिली हुई है। बताते चले की 6 जुलाई 2022 को 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दामों को बढ़ाया गया था। उपभोक्ताओं की जेब पर 50 रुपये का अतरिक्त बोझ पढ़ा था।

पेट्रोल-डीजल के दामों का हाल
आज 1 जनवरी को पेट्रोल-डीजल के दामों में भी कोई बदलव नहीं हुए है। चारों मेट्रोसिटीज समेत देश के लगभग सभी राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई भी इजाफा नहीं हुआ है। हालांकि ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 79 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 84 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है जिसके बाद भी भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई चेंज नहीं हुआ है।

चार मेट्रोसिटीज में पेट्रोल के रेट :-
- दिल्ली 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीट
- चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर

चार मेट्रोसिटीज में डीजल के रेट :-
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर

देखिये 2022 में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दरों में बदलाव का एनालिसिस
- 6 अक्टूबर 2021- 899.50- 15 रुपये बढ़ा
- 22 मार्च 2022- 949.50- 50 रुपये बढ़ा
- 7 मई 2022- 999.50- 50 रुपये बढ़ा
- 19 मई 2022- 1003- 3.50 रुपये बढ़ा
- 6 जुलाई 2022- 1053- 50 रुपये बढ़ा

2022 में कितनी बार बदले 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर के दर (दिल्ली)
1 नवंबर 2022 1744 115.50 रुपये सस्ता
1 अक्टूबर 2022 1859.50 25.50 रुपये सस्ता
1 सितंबर 2022 1885.00 91.50 रुपये सस्ता
1 अगस्त 2022 1976.50 36 रुपये सस्ता
6 जुलाई 2022 2012.50 8.50 रुपये सस्ता

1 जुलाई 2022 2021.00 207 रुपये सस्ता
1 जून 2022 2219.00 135 रुपये सस्ता
19 मई 2022 2354.00 8 रुपये महंगा
7 मई 2022 2346.00 8.50 रुपये सस्ता
1 मई 2022 2355.50 102.50 रुपये महंगा
1 अप्रैल 2022 2253.00 250 रुपये महंगा
22 मार्च 2022 2003.50 9.50 रुपये सस्ता

1 मार्च 2022 2012.00 105 रुपये महंगा
1 फरवरी 2022 1907.00 91.50 रुपये सस्ता
1 जनवरी 2022 1998.50 102.50 रुपये सस्ता
1 दिसंबर 2021 2101.00 100.50 रुपये महंगा
1 नवंबर 2021 2000.50 266.50 रुपये महंगा
6 अक्टूबर 2021 1734.00 करीब 2 रुपये सस्ता
डाटा सोर्स: IOC


