6 महीने पहले शादी, चरित्र पर शंका…फिर पत्नी की गला रेत कर हत्या: छत्तीसगढ़ में शराबी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट… इस बहाने से ले गया था खेत; आरोपी जीजा को सालियों ने रस्सी से बांध कर पकड़ा… पुलिस ने किया अरेस्ट; जानिए पूरा मामला

बलौदाबाजार। जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शराबी युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतर दिया है। उसे अपने पत्नी के कैरेक्टर पर शंका था। इसी वजह से उसने चाकू से पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अँसुअर आरोपी अपनी पत्नी को भाजी तोड़ने के बहाने खेत ले गया था। ‌उसने वारदात को अंजाम वहीँ दिया है। ये मामला बलौदाबाजार जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र का है।

DB डिजिटल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मल्दी निवासी राजेश चौहान(30) की शादी जून महीने में ही गेयतरा निवासी ममता(24) से हुई थी। शादी के 2 महीने बाद तक सब कुछ ठीक था। राजेश गुजरात में मजदूरी करता था। मगर शादी के बाद से वह वापस नहीं गया था। कहा जा रहा है कि शादी के 2 महीने बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। आए दिन राजेश से ममता से झगड़ा करता था। कई बार मारपीट कर चुका था।

पता चला है कि आरोपी को पत्नी पर शक था कि उसका किसी और के साथ संबंध है। इस बात की जानकारी ममता ने अपने मायके वालों को दी थी। मगर मायके वालों की समझाइश के बाद वह अपनी पति के साथ ही गांव में रहती थी। इस बीच 15 दिन पहले ममता अपने मायके आ गई थी।

उधर, 2 दिन पहले ही आरोपी अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया था। यहां दो दिन तक दोनों साथ रहे। मगर शनिवार दोपहर को वह अपनी पत्नी को ये कहकर खेत की तरफ ले गया कि चलो हम खेत में भांजी तोडेंगे, लेकिन 2 घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों वापस नहीं लौटे। इस बीच ममता के चीखने-चिल्लाने की आवाज आई। ये सुनकर ममता की बहन मौके पर गईं। वहां उन्होंने देखा कि ममता की लाश जमीन पर पड़ी थी।

वहीं आरोपी खेत में ही मौजूद था। मगर वह भागने की फिराक में था। ऐसे में ममता की दोनों बहनों ने उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद से खेत से लगे ही उनके में घर में ले गई। यहां ले जाने के बाद ममता की बहनों ने राजेश का हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। फिर परिजनों को इस बात की सूचना दी और पुलिस को भी इस बारे में बताया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। मगर भागते वक्त आरोपी को चोटें आई थीं। इसलिए उसे पलारी के अस्पताल में ले जाया गया था। वहीं पुलिस ने उससे पूछताछ की। मगर आरोपी अब तक ये कबूल नहीं कर रहा है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। वह बार-बार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

पुलिस ने मौके से शव को बरामद कर लिया था। ममता के गले को किसी धारदार हथियार से रेता गया है। माना जा रहा है कि चाकू से गला रेतकर ही उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में रखा है। ममता की बहनों ने बताया है कि आरोपी शराबी है। वो आए दिन ममता से झगड़ा करता था। उसे पीटता था। हमेशा कहता था कि वो उसे मार देगा। आखिरकार उसने ममता को मार ही दिया है। फिलहाल पुलिस इस केस में जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर PWD के सहायक...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 61 वर्षीय सहायक अभियंता को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर...

IGKV में तीसरा पेपर लीक, विश्वविद्यालय ने पुलिस से...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) रायपुर में लगातार तीसरे पेपर लीक की पुष्टि हुई है। इस बार बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के दूसरे...

Durg News : प्रदीप मिश्रा की कथा स्थल से...

दुर्ग। भिलाई की जयंती स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक हुई सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में भीड़ का...

रक्षाबंधन पर आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन, रायपुर-बिलासपुर, रायगढ़...

रायपुर। रेलवे ने रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन...