LPG के रेट ने न्यू ईयर में दिया शॉक: सिलेंडर के दाम में इजाफा… जानिए पेट्रोल और डीजल के दामों का हाल; भिलाई TiMES में देखिये पिछले एक साल में कितने बार बढ़े दर…पूरा एनालिसिस

नई दिल्ली। न्यू ईयर में गैस के दामों ने झटका दिया है। LPG सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है, आज ये सिलेंडर 25 रु महंगा हुआ है। ये बढ़ोत्तरी कॉमर्शियल सिलेंडर में हुई है। बता दें पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 5 बार इजाफा हुआ है। रहत कीबात ये है की, घरेलू LPG सिलेंडर के रेट में तो कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। अब दिल्ली में यह LPG सिलेंडर 1769 रुपये तो कोलकाता में 1870 रुपये में मिलेगा। मुंबई में इसकी कीमत होगी 1721 तो चेन्नई में 1917 रुपये। 

गौरतलब है की घरेलू LPG के दाम पिछले साल के 6 जुलाई के बाद बदले नहीं हैं। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 1053 रु,कोलकाता में 1079 रु, मुंबई में 1052.50 रु और चेन्नई में 1068.50 रुपये है। जिसकी वजह से लोगों को राहत मिली हुई है। बताते चले की 6 जुलाई 2022 को 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दामों को बढ़ाया गया था। उपभोक्ताओं की जेब पर 50 रुपये का अतरिक्त बोझ पढ़ा था।

पेट्रोल-डीजल के दामों का हाल

आज 1 जनवरी को पेट्रोल-डीजल के दामों में भी कोई बदलव नहीं हुए है। चारों मेट्रोसिटीज समेत देश के लगभग सभी राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई भी इजाफा नहीं हुआ है। हालांकि ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड 79 डॉलर प्रत‍ि बैरल और ब्रेंट क्रूड 84 डॉलर प्रत‍ि बैरल पहुंच गया है जिसके बाद भी भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई चेंज नहीं हुआ है।

चार मेट्रोसिटीज में पेट्रोल के रेट :-

  • दिल्ली 96.72 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीट
  • चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर

चार मेट्रोसिटीज में डीजल के रेट :-

  • दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर

देखिये 2022 में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दरों में बदलाव का एनालिसिस

  • 6 अक्टूबर 2021- 899.50- 15 रुपये बढ़ा
  • 22 मार्च 2022- 949.50- 50 रुपये बढ़ा
  • 7 मई 2022- 999.50- 50 रुपये बढ़ा
  • 19 मई 2022- 1003- 3.50 रुपये बढ़ा
  • 6 जुलाई 2022- 1053- 50 रुपये बढ़ा

2022 में कितनी बार बदले 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर के दर (दिल्ली)

1 नवंबर 2022    1744    115.50 रुपये सस्ता
1 अक्टूबर 2022    1859.50   25.50 रुपये सस्ता
1 सितंबर 2022    1885.00    91.50 रुपये सस्ता
1 अगस्त 2022    1976.50    36 रुपये सस्ता
6 जुलाई 2022    2012.50    8.50 रुपये सस्ता


1 जुलाई 2022    2021.00    207 रुपये सस्ता
1 जून 2022    2219.00    135 रुपये सस्ता
19 मई 2022    2354.00    8 रुपये महंगा
7 मई 2022    2346.00    8.50 रुपये सस्ता
1 मई 2022    2355.50    102.50 रुपये महंगा
1 अप्रैल 2022    2253.00    250 रुपये महंगा
22 मार्च 2022    2003.50 9.50 रुपये सस्ता


1 मार्च 2022    2012.00 105 रुपये महंगा
1 फरवरी 2022    1907.00    91.50 रुपये सस्ता
1 जनवरी 2022    1998.50    102.50 रुपये सस्ता
1 दिसंबर 2021    2101.00 100.50 रुपये महंगा
1 नवंबर 2021    2000.50        266.50 रुपये महंगा
6 अक्टूबर 2021    1734.00    करीब 2 रुपये सस्ता

डाटा सोर्स: IOC

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Online सट्टा “महादेव बुक” समेत अन्य App के खिलाफ...

इसके पहले गोवा से 8 सटोरी हुए थे गिरफ्तार पुलिसवालों ने दूध-सब्जी वाला बन कर की रेकी 30 करोड़ से अधिक लेनदेन की जानकारी पुलिस को...

बिलासपुर में भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार: विष्णु...

बिलासपुर। बिलासपुर में भाजपा के जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नेता सोमनाथ यादव, विष्णु यादव सहित भाजपा से जुड़े यादव समाज के...

अमित शाह फेक वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी...

अमित शाह के फेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने इसी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अरुण...

चरणदास महंत के बयान पर डिप्टी CM विजय शर्मा...

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि डॉ. चरणदास महंत ही नहीं समूची कांग्रेस को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न केवल संविधान...

ट्रेंडिंग