राजनांदगांव के पत्रकार कॉलोनी में गूंजा हर-हर महादेव: नए वर्ष के पहले दिन भगवन शंकर का रुद्राभिषेक कर सभी के लिए मांगी गई कुशल क्षेम

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के संस्कारधानी राजनांदगाव के बहुप्रतीक्षित पत्रकार कॉलोनी में नए साल पर रुद्राभिषेक के आयोजन किया गया। रविवार को नए वर्ष के प्रथम दिन प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन अग्रहरी एवं गृह निर्माण सोसायटी के अध्यक्ष मिथिलेश देवांगन एवं कोषाध्यक्ष बसंत शर्मा के अथक प्रयास के चलते सभी 142 सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए रुद्राभिषेक के आयोजन में अपनी भूमिका का निर्वहन किया।

मुख्य जजमान के रूप में प्रेस क्लब के सचिव अनिल त्रिपाठी अपनी पत्नी उर्मिला त्रिपाठी के साथ एवं प्रेस क्लब के सदस्य डॉ सूर्यकांत मिश्रा अपनी पत्नी श्रीमती उर्मिला मिश्रा के साथ रुद्राभिषेक पूजा में शामिल हुए। हवन एवं आरती के कार्यक्रम में प्रेस क्लब के सभी साथियों ने बारी-बारी से भगवान भोलेनाथ की आरती की एवं जयकारा लगाते हुए सभी के उज्जवल भविष्य के साथ सुख संपन्नता की ईश्वरीय प्रार्थना की।

प्रेस क्लब एवं गृह निर्माण सहकारी समिति के स्थापना दिवस के रूप में उसे एक यादगार एवं अविस्मरणीय दिन बनाते हुए पत्रकारों ने आज प्रेस क्लब एवं गृह निर्माण समिति का स्थापना दिवस मनाया। प्रेस क्लब के संरक्षक मंडल के सम्मानित सदस्यों एवं पदाधिकारियों सहित क्लब के सभी सदस्यों ने आज सुबह आयोजित भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक आयोजन में हिस्सा लिया। मुख्य जजमान के रूप में प्रेस क्लब के सचिव अनिल त्रिपाठी तथा प्रेस क्लब सदस्य डॉ सूर्यकांत मिश्रा ने अपनी पत्नी सहित पूजा में हिस्सा लेते हुए सभी सदस्यों के लिए ईश्वर से संपन्नता एवं सुख शांति की कामना की।

पुजारियों के मंत्रोच्चार के बीच पत्रकार कॉलोनी में भोलेनाथ के जयकारे ने आसपास की कॉलोनी में रहने वालों के लिए भी भगवान भोलेनाथ के नाम का जयकारा कानों तक पहुंचाया। आज सुबह से ही पनेका रोड स्थित इस्कान अपार्टमेंट के पीछे जो पत्रकारों की कॉलोनी के लिए आवंटित किया गया स्थान है, धार्मिक आयोजन रुद्राभिषेक के मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो उठा। भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक के साथ सभी प्रकार के अभिषेक का आयोजन अनिल महराज की उपस्थिति में संपन्न किया गया।

उक्त अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपनी सहभागिता की। मुख्य जजमान के रूप में बैठे सचिव तथा अन्य सदस्यों ने निर्माणाधीन पत्रकार कॉलोनी में पत्रकारों के आवास के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे प्रेस क्लब के सदस्यों ने आज अपने अपने प्लाट पर दीप प्रज्वलित कर अपने बनने वाले घरों के लिए ईश्वर से मंगल कामना की।

रुद्राभिषेक के आयोजन से पूर्व सभी पत्रकार साथियों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया । बजरंगबली के जयकारे के साथ ही भगवान भोलेनाथ का जयकारा भी लगाया गया। सभी सदस्यों ने उत्साह के साथ हनुमान चालीसा के पाठ में हिस्सा लेते हुए पवन पुत्र हनुमान और भोलेनाथ की उपस्थिति मानते हुए अपने अपने निर्माणाधीन घरों के लिए आशीर्वाद की कामना की।

आज नव वर्ष के पहले दिन को अविस्मरणीय बनाने और अपने स्थापना दिवस की यादगार तस्वीर पत्रकार कॉलोनी में स्थापित हुई। रुद्राभिषेक के आयोजन पश्चात सभी पत्रकार साथियों ने स्नेह भोज में हिस्सा लिया। एक दूसरे को नववर्ष एवं पत्रकार कॉलोनी में धार्मिक आयोजन की बधाई देते हुए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने अपने घरों के लिए विदाई ली।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमित शाह फेक वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी...

अमित शाह के फेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने इसी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अरुण...

सेक्टर -7 से गुजरी विजय बघेल की आशीर्वाद यात्रा:...

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता जी के नेतृत्व में बीएसपी वर्कर्स यूनियन एवं सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति सेक्टर 7 सड़क 15 एवं...

चरणदास महंत के बयान पर डिप्टी CM विजय शर्मा...

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि डॉ. चरणदास महंत ही नहीं समूची कांग्रेस को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न केवल संविधान...

कल पूर्व CM भूपेश बघेल का दुर्ग दौरा: भिलाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। वहीं अब तीसरे चरण के चुनाव होने वाला है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री...

ट्रेंडिंग