फिर घटे LPG के दाम: सरकार ने 150 रुपए की कटौती की, जाने इस फैसले से किसे मिलेगा फायदा

डेस्क। पिछले महीने 30 अगस्त 2023 को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की कटौती की गई है। इसके बाद अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों को भी कम किया गया है। देश भर में इनकी कीमतों को 150 रुपये कम किया गया है।

आपको बता दें कि 2 महीने में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपये की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद रेस्टोरेंट मालिकों के साथ मिठाई बेकर्स को काफी फायदा हो गया है। आइए, जानते हैं कि देश के महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत क्या है?

महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1522.50 रुपये हो गई है। अगस्त में इनकी कीमत 1,680 रुपये था।
कोलकता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,636 रुपये है। पिछले महीने इनकी कीमत 16,80 रुपये थी।

मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,482 रुपये हो गई है जो पिछले महीने 1,640.50 रुपये था।
चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,695 रुपये है जबकि अगस्त में इसकी कीमत 1,852.50 रुपये थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...

नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक को...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नाबालिग छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत और बैड टच करने के मामले में फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय ने...

CG News : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों...

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की मौत हो गई। बलौदा थाना क्षेत्र...