शिवा सेवा समिति का नेक काम निरंतर जारी: पुलगांव के आश्रम में सीनियर सिटीजंस को कराया लंच…शिवांग साहू बोले-बेहतरीन काम से जुड़ रहे लोग

भिलाई। कहते हैं नेक काम करने वालों से लोग स्वस्फूर्त जुड़ते हैं। लोगों को अपने कर्म करते रहना चाहिए, फल क्या मिलेगा? इसकी चिंता बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। शिवा सेवा समिति की टीम इसी उद्देश्य से जनसेवा में लगी हुई है।

शिवा सेवा समिति के प्रमुख और एनएसयूआई के प्रदेश सचिव शिवांग साहू के निर्देशन व नेतृत्व में समिति के सदस्य हर सप्ताह के मंगलवार को लोगों को भरपेट भोजन करा रही है। समिति का यही उद्देश्य है कि अपने आसपास कोई भूखा न रहे।

सबको भरपेट भोजन मिले। इसी उद्देश्य से इस मंगलवार को शिवा सेवा समिति के पदाधिकारी पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। यह कार्यक्रम शिवा सेवा समिति के सदस्य अमन सिंह के सहयोग और तुषार वर्मा के नेतृत्व में हुआ।

शिवांग साहू ने बताया कि, भोजन वितरण करने से पहले समिति के लोगों ने वृद्ध जन के साथ समय बिताया। उन्हें अपनेपन का अहसास दिलाया। इससे वह मौजूद सभी वृद्ध बहुत खुश हुए।

समिति के सदस्यों ने सभी को भोजन करवाया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के उपाध्यक्ष चंद्रेश सिंह, सचिव राहुल चोकसे, महासचिव आजू राव, अविनाश सिंह, संयोजक राहुल जनहित व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

​भारत का विजन 2047 और हमारे नौजवान : “परवाज...

नई दिल्ली। किसी राष्ट्र के जीवन में एक सदी बहुत लंबी अवधि नहीं होती, फिर भी यह प्रगति और परिवर्तन को मापने के लिए...