सांसद विजय बघेल ने सिविक सेंटर चौपाटी के व्यापारियों को दिलाई राहत, बोले-पहले व्यवस्थापन हो, फिर कार्रवाई करे बीएसपी, सिविक सेंटर चौपाटी भिलाई की शान है

भिलाई। सिविक सेंटर चौपाटी की दुकानें अब नहीं तोड़ी जाएंगी। सांसद विजय बघेल के हस्तक्षेप से वहां के व्यापारियों को बड़ी राहत मिल गई है। सांसद ऑफिस से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि, दरअसल, भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग ने टाउनशिप के सिविक सेंटर में स्थित चौपाटी को बुधवार को सुबह तोड़ने की तैयारी कर ली थी।

इसे देखते हुए वहां के व्यापारियों ने सांसद विजय बघेल के पास पहुंचकर कार्रवाई रोकने की गुहार लगाई। उन्होंने दुकानदारों के उचित व्यवस्थापन के बाद ही चौपाटी को हटाने का निवेदन किया। इस पर सांसद विजय बघेल ने तत्काल भिलाई इस्पात संयंत्र के उच्च अधिकारियों से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि वर्षों से यहां पर व्यापारी अपना रोजगार करते हैं और इसमें हजारों लोगों का जीवन यापन होता है। चौपाटी को तोड़ने से पूर्व व्यापारियों को विश्वास में लिया जाना चाहिए। क्षेत्रीय विधायक, पूर्व विधायक, महापौर, निगम प्रशासन, बीएसपी प्रशासन के साथ बैठक कर आपसी सामंजस्य बनाकर व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इनका व्यवस्थापन किया जाना चाहिए।

उसके बाद दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई की जानी चाहिए। सांसद बघेल ने कहा कि टाउनशिप के सिविक सेंटर की पहचान पूरे भारत में है। इसे व्यवस्थित करने के पक्षधर वे खुद हैं। इसमें सहयोग भी करेंगे, लेकिन यह कार्रवाई बिना किसी को तकलीफ पहुंचाए किया जाना चाहिए।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि चौपाटी में असामाजिक तत्व नहीं रहते। असामाजिक तत्व पार्क के पास है। जहां शराब पीकर बोतल रास्ते में फेंक दिए जाते हैं। वहां पर पुलिस गश्त की आवश्यकता है। पहले नए पुलिस अधीक्षक आए थे, वहां पर अच्छी स्थिति बन गई थी।

मगर फिर हालात जस के तस हो गए है। जिस पर रोक लगाने की आवश्यकता है। सांसद ने कहा कि राज्य सरकार का रवैया हमेशा असहयोगात्मक रहा है। सभी के हितों का ध्यान में रखकर हर कार्य किया जाना आवश्यक है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...