धरती बचाने समिति का संकल्प: विनोद गुप्ता के साथ समिति के सदस्यों ने रोपे पौधे…स्व. गेंदलाल देशमुख के रोपे पौधों को बांधा गया रक्षा सूत्र

भिलाई। पांच जून की सुबह पदुमनगर निवासी पर्यावरण प्रेमी होशराम वर्मा, समिति को हमेशा मार्गदर्शन देने वाली माता तुल्य बदरा बाई यादव, दुलारी वर्मा का शाल, श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इनके हाथों से पौधा रोपित कर, प्रदूषण मुक्त छतीसगढ़, हरियर छतीसगढ़, स्वस्थ छतीसगढ़, स्वक्छ छतीसगढ़ अभियान की शुरुवात की गई। उसके बाद पर्यावरण प्रतीक जे रूप में स्व. गेंदलाल देशमुख द्वारा ग्राम कौड़िया में स्थापित जंगल में मोली धागा बंधकर, पेड़ बचाने का संकल्प लिया गया। वापसी में रिसाली मुक्तिधाम में पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक चुम्मन देशमुख और राव सर का सम्मान किया गया। रिसाली मुक्तिधाम में संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा पौधा रोपा गया। कैम्प 2 स्थित रविदास नगर के अटल उद्यान में प्रदीप सेन गुप्ता तथा उनके साथियों का सम्मान किया गया। उद्यान में पौधा लगाकर साल भर प्रदूषण मुक्त अभियान, पेड़ लगाने, पेड़ बचाने, जल, जंगल, जमीन बचाने का संकल्प लिया गया।
5 जून को इस पूरे कार्यक्रम की अगुवाई, समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गुप्ता, प्रदेश प्रभारी मनीष वर्मा, संस्थापक सदस्य महेंद्र यादव, जिला संयोजक अमरजीत सिंह गिल, जिला प्रभारी मनीष झा,जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजू यादव, भिलाई 3, अध्य्क्ष अमित वर्मा, दुर्ग ग्रामीण प्रभारी अनुपमा गोवस्वामी, रिसाली अध्यक्ष ममता यादव, संरक्षक ,संदीप अग्रवाल ने की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...

सुशासन तिहार 2026: दुर्ग में जन समस्याओं का मौके...

दुर्ग, 04 मई: नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 'सुशासन तिहार-2026' अभियान...

भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर:...

भिलाई। शहर को कब्जा मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार...

बदली सफाई की परिभाषा: 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सहित...

रायपुर/नई दिल्ली: देश में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने जा रही है। 1 अप्रैल 2026 से...