टाउनशिप में गंदे पानी की सप्लाई जारी: भाजयुमो नेता नितेश पहुंच रहे हर सेक्टर…लोग कह रहे-बदबू से त्रस्त, खरीदकर पी रहे पानी

भिलाई। टाउनशिप के सेक्टरों में गंदे पानी की सप्लाई लगातार हो रही है। ये आलम डेढ़ साल से जारी है। लेकिन स्थिति नहीं सुधर रही है। भाजयुमो के प्रदेश स्वाध्याय मंडल के प्रमुख नितेश मिश्रा इन दिनों हर सेक्टर पहुंचकर लोगों से पानी के संबंध में फीडबैक ले रहे हैं।

हर सेक्टर के हर घर से यही बात सामने आ रही है कि बीएसपी द्वारा सप्लाई होने वाले गंदे पानी की वजह से उन्हें खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है।


नितेश ने बताया कि, सोमवार को सेक्टर-4 और सेक्टर-8 इलाकों में पहुंचे। 20 से ज्यादा परिवार के लोगों से बात की। अधिकांश ने यही कहा कि, उनके सेक्टर में पेयजल व्यवस्था सुधरी नहीं है।

इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। नितेश ने कहा कि, वे लगातार टाउनशिप के सेक्टरों में पहुंचेंगे। इसके बाद कलेक्टर दुर्ग से मुलाकात कर पूरी रिपोर्ट देंगे। अगर लोगों को राहत नहीं मिली तो उग्र आंदोलन की तैयारी भी कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...