मतदान एवं संगवारी मतदान केंद्रो, पिंक बूथ व्यवस्था का नोडल अधिकारी ने किया निरिक्षण… आयुक्त के निर्देश पर टेंट, पेयजल, सेल्फी पॉइंट व स्थानीय सामग्री सुसज्जित व्यवस्थाओं का हुआ निरिक्षण

दुर्ग। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश पर नगर पालिक निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देशानुसार शहर क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्रों जैसे कि आदर्श/संगवारी मतदान केंद्रों का मतदान केंद्रों में आज आदर्श एवं संगवारी मतदान केंद्र का निर्माण करने के लिए बोरसी शासकीय स्कूल, पोटियाकला शासकीय स्कूल,सुराना कॉलेज,जेआरडी स्कुल, सरदार वल्लभ भाई पटेल स्कूल, गयाबाई स्कूल इत्यादि जगहों पर पिंक बूथ व्यवस्था के नोडल अधिकारी शुभम गोईर ने शोएब अहमद, कर्मशाला अधीक्षक, कुमारी प्रिंसी शर्मा, सहायक बूथ व्यवस्था इत्यादि के साथ निरीक्षण किया गया।मतदान प्रकिया में मतदातों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसको विशेष ध्यान देकर कार्य कराया जा रहा है,ताकि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

मतदाता जागरूकता के लिए जगह-जगह पर होर्डिंग-फ्लेक्स लगाकर प्रचार कार्य कराया जा रहा है,नोडल अधिकारी शुभम गोइर ने बताया कि इस बार मतदान केंद्रों में अलग-अलग थीम के सल्फी बूथ बनाया जा रहा है। जो मतदातों को मतदान के बाद फ़ोटो खीचने तथा सभी को मतदान करने प्रेरित करने जैसे कार्यो पर फोकस किया जा रहा है।बता दे कि विशेष कर महिला मतदातों को घर का सभी काम को छोड़कर पहले मतदान फिर बाकी काम का नारा घर-घर पहुचा कर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर शुभम ने टीम के साथ निरीक्षण कर टेंट, फ्लैक्स, डेकोरेशन से संबंधित प्लान कर आवश्यक जल्द व्यवस्था करने की बात कही।

सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाश , पेयजल, शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। कहा कि वेब कास्टिंग हेतु चयनित मतदान केंद्रों पर आवश्यक अवस्थाएं का भी निरीक्षण किया गया। मतदान केंद्र जहां दिव्यांग मतदाता मतदान करेंगे ,उन पर व्हीलचेयर एवं वॉलिंटियर्स की व्यवस्था की जावे,महिला संचालित मतदान केन्द्रों का चयन कर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निगम क्षेत्र शहर में जिन मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाया जाएगा, उन्हें रंगोली एवं स्थानीय सामग्री से सुसज्जित करें। महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्रों में महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होना चाहिए। फ़ोटो व वीडियोग्राफी हेतु पर्याप्त प्रबंध किए जाएं। मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का दायित्व संबंधित शुभम ने निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता देखी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डॉक्टर्स ने थामा बीजेपी का दामन: प्रदेश अध्यक्ष किरण...

भिलाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह शनिवार को भिलाई प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान वो स्पर्श मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल पहुंचे और 300...

दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कांग्रेस पर किया...

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने गौ वंश की हत्या को लेकर कांग्रेस और भूपेश बघेल पर जमकर हमला...

दुर्ग लोकसभा चुनाव का कमान संभाला पूर्व CM बघेल...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा चुनाव की कमान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री किसान नेता भूपेश बघेल पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने संभाल लिया है उनके नेतृत्व...

विजय को विजय दिलाने मैदान में उतरे वैशाली नगर...

भिलाई नगर। दुर्ग लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को वैशाली नगर विधानसभा से एक लाख की लीड दिलाने के संकल्प को और...

ट्रेंडिंग