कुम्हारी बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच जांच शुरू: घटना के संबंध में 15 दिन के अंदर SDM कार्यालय में सूचना आमंत्रित… जानिए किन-किन पॉइंट्स पर होगी जांच…?

दुर्ग। दुर्ग जिले के कुम्हारी के महामाया केडिया रोड पत्थर खदान में सड़क हादसे के संबंध में मजिस्ट्रियल जांच जांच शुरू हो गई है। 9 अप्रैल 2024 मंगलवार को शाम 20़.10 बजे महामाया पारा केडिया पत्थर खदान कुम्हारी में केडिया डिस्टलरी कंपनी के बस क्रमांक CG 07 C 7783 के पत्थर खदान में गिरने से बस में बैठे लोगों को गंभीर चोटे आई और इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी IAS ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा उक्त घटना के कारणों की दण्डाधिकारी जांच हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी (SDM) भिलाई-3 को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 महेश सिंह राजपूत द्वारा घटना की दण्डाधिकारी जांच प्रारंभ कर दी गई है।

इन 5 बिंदु पर होगी जांच…

  • सड़क दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई?
  • क्या घटना के तत्काल बाद मृतकों एवं घायलों को पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था/सुविधा उपलब्ध करायी गई?
  • सड़क दुर्घटना के इस घटना के लिए कोई जिम्मेदार तो नहीं है?
  • अन्य बिन्दु जो जांच अधिकारी उचित समझे?
  • इस दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो, के संबंध में आवश्यक सुझाव?

उक्त घटना के संबंध में जिस किसी व्यक्ति को जानकारी या लिखित सूचना देनी हो तो वे समाचार प्रकाशन के दिनांक से 15 दिवस के भीतर अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय भिलाई-3 में उपस्थित होकर जानकारी या लिखित सूचना दे सकते हैं। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...