Maharashtra Election Result 2024 : शुरुआती रुझानों में महायुति ने बनाई बढ़त, CM शिंदे और अजित पवार आगे

Maharashtra Assembly Election Result 2024 : महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। पोस्टल बैलट की गिनती के बाद EVM की काउंटिंग शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में महायुति और महाविकास अघाड़ी में कांटे की टक्कर है। महायुति 158 और महाविकास अघाड़ी 97 सीटाें पर आगे चल रहे। CM एकनाथ शिंदे और डिप्टे सीएम अजित पवार आगे चल रहे हैं।

​​​​​​महायुति में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल है, जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 2019 के मुकाबले इस बार 4% ज्यादा वोटिंग हुई। 2019 में 61.4% वोट पड़े थे। इस बार 65.11% वोटिंग हुई। वोटिंग खत्म होने के दिन ही एग्जिट पोल आए। 11 पोल में से 6 में भाजपा गठबंधन यानी महायुति की सरकार बनने का अनुमान है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...