Raipur South by-election Result Live : : पहले राउंड की गिनती पूरी, भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने बनाई बढ़त, जानिए किसे कितना वोट मिले…

रायपुर। छत्तीसगढ़ रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।264 डाक मत पत्रों की गिनती पूरी हो चुकी है। डाक मत पत्रों में बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी को बढ़त मिली है। EVM की गिनती शुरू हो गई है। दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के पहले राउंड की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा पीछे चल रहे।

सुनील सोनी ने पहले राउंड से बढ़त बनाई है। पहले राउंड की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को 2798 वोट और भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को 3583 वोट मिले हैं। आकाश शर्मा 785 वोट से पीछे चल रहे।

उपचुनाव में 50 प्रतिशत हुई है वोटिंग

बता दें कि रायपुर दक्षिण उपचुनाव में 50 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 1 लाख 35 हजार वोट पड़े हैं। पिछली बार के मुकाबले इस बार लगभग 10 प्रतिशत कम वोटिंग हुई है। बीजेपी ने सुनील सोनी को तो वहीं कांग्रेस ने आकाश शर्मा को मैदान में उतारा है। इनके साथ 30 और उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...