महासमुंद में गांजा तस्करी का भंडाफोड़ : इनोवा से 132 किलो गांजा जब्त; महाराष्ट्र के दो आरोपी गिरफ्तार

पिथौरा। महासमुंद जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई की है। बसना थाना क्षेत्र में संयुक्त टीम ने एक इनोवा कार से 132 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में महाराष्ट्र के पुणे जिले के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया गया जाल
पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा की तरफ से एक कार में गांजे की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और ANTF की टीम ने संभावित रास्ते पर निगरानी बढ़ाई और नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध इनोवा कार MH 04 GM 8841 को रोककर तलाशी ली गई। कार की जांच में 132 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 66 लाख रुपये बताई है।

कंधमाल से पुणे तक तस्करी का आरोप
कार्रवाई के बाद पुलिस ने गणेश बाजे (42) और विपुल भालेराव (36) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों महाराष्ट्र के पुणे जिले के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा के कंधमाल जिले के तुमुड़ीबंध क्षेत्र से लाकर पुणे ले जाने की जानकारी दी है। मामले में दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कार और दो मोबाइल भी जब्त
पुलिस ने गांजे की खेप के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही इनोवा कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक पूरी कार्रवाई में जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 81 लाख 20 हजार रुपये है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजे की खेप कहां से खरीदी गई थी, इसे आगे किसे पहुंचाया जाना था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ग्रेटर नोएडा बस हादसा : CM साय ने जताया...

रायपुर। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त...

बस्तर में बारिश का कहर : आज से सभी...

बस्तर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गहरे अवदाब के असर से छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर...

जंगल में अतिक्रमण जांच के दौरान बवाल : वन...

गरियाबंद। जिले के करका क्षेत्र के जंगल में अतिक्रमण और पेड़ों की कटाई की जांच करने पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों के...

झीरम पीड़ित 26 सितंबर को राहुल गांधी से मिलेंगे...

रायपुर। झीरम घाटी मामले में NIA की विशेष अदालत के फैसले के बाद पीड़ित परिवारों ने अब कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की...