दुर्ग में टला बड़ा हादसा: LPG सिलेंडर से भरे ट्रक में लगा आग, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने जान पर खेलकर समय रहते आग पर पाया काबू… एक-एक कर सिलिंडर बाहर फेंका

दुर्ग। दुर्ग के रसमड़ा में बीते दिन एक बड़ा हादसा टल गया। एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में एल.पी.जी सिलेंडर भरे हुए थे, जो आग के कारण फट सकते थे। लेकिन, समय रहते अग्निशमन दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। जिस वजह से बड़ा हादसा टल गया।

घटना बीती रात की है, जब रसमड़ा प्लांट के बाहर खड़े ट्रक में आग लगी। आग की सूचना मिलते ही दुर्ग के अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन दल की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने बड़ी सूझबूझ से जलते हुए ट्रक में रखे एल.पी.जी सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। एक अग्निशमन गाड़ी ने पानी का इस्तेमाल कर आग को आसपास के ट्रकों तक फैलने से रोक लिया।

रहत की बात ये रही कि, इस घटना में किसी प्रकार का जनहानि नहीं हुआ और आग के कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है। ट्रक मालिक रविंद्र पाल के वाहन क्रमांक CG 04 NT 4329 से यह ट्रक जुड़ा हुआ था। दुर्ग के जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह और अग्निशमन दल के प्रभारी महेंद्र कुमार चंदेल के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों ने मिलकर इस संकट को टालने में अहम भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...