CG में बड़ा हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी… 25 से ज्यादा लोग घायल… 5 की हालत गंभीर

CG

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया। पिकअप पलटने से कई लोग घायल हो गये। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के झांकी की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक घटना में 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, उनमें से 5 लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद SDM और तहसीलदार मौके पर अस्पताल पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक पिकअप में सवार होकर मजदूर जा रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप पलट गयी। घटना में कई मजदूर घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। इधर स्थानीय लोगों ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...